रसूलपुर गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथराव

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में आगामी प्रधानी चुनाव को लेकर तनाव गहराता जा रहा है। चुनावी रंजिश के चलते बुधवार देर शाम रांगड़ और जोझा बिरादरी के बीच कहासुनी के बाद मामला अचानक हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव कर दिया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत पंचायत चुनाव में उम्मीदवार तय करने को लेकर हुई। पहले तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन माहौल अचानक बिगड़ गया और दोनों ओर से पत्थरबाज़ी शुरू हो गई। पथराव की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सूचना मिलते ही मीरापुर थाना पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें:  दधेडू और नंगला राई में गरजेगा सीएम योगी का बुलडोजर, जानिए! इन गांवों से क्यों नाराज हैं केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान....

गांव में फिलहाल पुलिस तैनात कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की दोबारा हिंसा न हो। मीरापुर थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच पंचायत चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। स्थिति अब नियंत्रण में है और शांति बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अफवाह को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  कार चालक ने विक्की सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, एम्स में हुई मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-13 को आ रहे अखिलेश, 14 को योगी-माया बढ़ायेंगे सियासी तापमानस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात मलबे से आई आवाज, मैं जिन्दा हूं, बचा लो!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मनमर्जी व्यवस्था-नियम ताक पर रख दूसरे के नाम कर

Read More »