मुस्लिम समाज के भाईयो से अपील ईद उल अज़हा पर साफ सफाई का रंखे विशेष ध्यान, शासन प्रशासन कि गाईड लाईन का करें पालन – चौधरी दानिश दिला

ईदुल अज़हा को लेकर सपा नेता चौधरी दानिश दिला ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहां कि हमसब को ईद उल अज़हा के त्यौहार पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और शासन प्रशासन कि जो भी गाईड लाईन है उस का पालन करना चाहिए ईद उल अज़हा कि नमाज़ मस्जिदों और ईदगाह के अंदर ही अदा करें। कुर्बानी खुले में न करें और न ही कुर्बानी के समय वीडियो बनायें दूसरे भाईयो कि भावनाओ का भी ध्यान रखें एक अच्छे भारतीय नागरिक होने का दें परिचय उन्होने कहा अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दे अगर कोई गलत अफवाह फैलाता दिखाई दे तो उक्त व्यक्ति कि सूचना अपनी नज़दीकी चौकी या थाने को दें प्रशासन का सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  जैन समाज ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व और श्री श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *