पर्यावरण संरक्षण में सभी लोग आगे आयेंः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका में नगरपालिका परिषद् द्वारा बुधवार को एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने की, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने वाटिका में सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ स्वयं अमरूद, बरगद और नीम सहित कुल सात पौधे रोपित किए और उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे भी कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें। कार्यक्रम में नगरपालिका के सभासदों के साथ अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने भी हिस्सा लिया और वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूम


पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कमला नेहरू वाटिका का निरीक्षण भी किया, जहां उन्होंने वहां की व्यायामशाला, मनोरंजन पार्क और बागवानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाटिका को और अधिक सुंदर व सुविधाजनक बनाया जाए ताकि लोग स्वच्छ वातावरण में समय बिता सकें। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पालिका के स्तर से आज से ही एक मासिक अभियान का भी शुभारंभ किया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में हरा भरा वातावरण बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की ओर से पौधारोपण कराया जायेगा। इसमें पालिका के अधिकारी और सभासद आपसी समनवय बनाकर आम जनता को भी जागरुक करते हुए उनको पर्यावरण के प्रति प्रेरित करने का काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  माहौल बिगाड़ने को रची साजिश, आरोपी युवक गिफ्तार

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने मिलकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया और अधिक हरियाली के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ भाजपा उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद, प्रशांत कुमार, ममता बालियान, बॉबी सिंह, रविकांत काका, देवेश कौशिक, सतीश कुकरेजा, शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, अब्दुल सत्तार, आदिल मलिक, अनुज कुमार, विजय कुमार चिंटू, शोभित गुप्ता, हसीब राणा के अलावा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, सीएसआई योगेश गोलियान, एसआई प्लाक्षा मैनवाल के अलावा अन्य कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  बारिश में एसीपी कार्यालय की छत गिरी, अंदर सो रहे दरोगा की मलबे में दबने से मौत

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  12 चौकी प्रभारियों सहित 30 दरोगों का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूमफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  आईएमए के क्रिकेट टूर्नामेंट में चिकित्सकों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूमलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »