पहले न मौजे थे, न किताबें, अब स्मार्ट हो रहे सरकारी स्कूलः सोमेन्द्र तोमर

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में 3300 करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुजफ्फरनगर जनपद की भी योजनाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने शिरकत की और शिक्षकों को टैबलेट वितरित कर सम्मानित किया।


सोमवार को लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के यप में सहभागिता करते हुए विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यहां पर उनके द्वारा शिक्षकों को टैबलेट भी वितरित किये।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम सदर के खिलाफ कमिश्नरी घेरेंगे किसानः अजय त्यागी


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से दिए गए संबोधन को बड़ी स्क्रीन पर लाइव सुना गया। इस मौके पर मंत्री सोकेन्द्र तोमर ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 3300 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले स्कूलों की हालत बेहद खराब थीकृन भवन थे, न ड्रेस, न मोजे-जूते और न ही किताबें। लेकिन वर्तमान सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की स्थिति में सर्वांगीण सुधार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम प्रदेश के बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी प्रयास है। कार्यक्रम में पहुंचने पर डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने मुख्य अतिथि मंत्री सोमेन्द्र तोमर को बुके देकर सम्मानित किया। यहां मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, एमएलसी वंदना वर्मा, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, अभिषेक चौधरी, अचिंत मित्तल, ललित कुमार के अलावा सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, बीएसए संदीप कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सीकरी के गुलसनव्वर को पेशी पर ला रही पुलिस पर हादसे का कहर

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2 सितंबर से शुरू होगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियानजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »