कचहरी में वाहन पार्किंग बना जी का जंजाल

मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी में भीड़भाड़ के साथ ही वाहनों की भरमार भारी परेशानी का सबब बन रही है। डीएम कार्यालय हो, कलेक्ट्रेट दफ्तर या फिर बार कार्यालय यहां तक की अधिवक्ताओं की सीट भी वाहनों की भीड़ से घिरी रहती हैं, यहां पर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है, अधिकारियों की गाड़ियों को भी निकालना कभी कभार मुश्किल बन जाता है। कचहरी में वाहन पार्किंग की इसी मुश्किल के बीच कई दिनों से वहां पर वाहनों को क्षतिग्रस्त भी किया जाने लगा है। एक अधिवक्ता की बाइक की सीट को ही फाड़ दिया गया तो एक वकील की बाइक में पंक्चर कर दिया। इसको लेकर रोष भी बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  एमजी वर्ल्ड विजन के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

जिला कचहरी में गुरूवार को एक अधिवक्ता जब अपनी बाइक उठाने के लिए पहुंचा तो उसकी सीट फटी मिली। स्पलैण्डर बाइक का सीट कवर गद्दी तक इस तरह से फाड़ा गया था, जो यह किसी की जानबूझकर शरारत की ओर ही इशारा कर रहा था। इस अधिवक्ता ने फोटो भी सोशल मीडिया पर जारी किया और नाराजगी जताई है। कहा कि कहचरी में वाहन की पार्किंग का कोई उचित स्थान नहीं मिल पाने के कारण मजबूरी में बाइक को जगह नहीं मिलने के कारण अधिवक्ताओं की सीटों के सामने ही खड़ी करनी पड़ती है, ऐसे में न जाने किसने बाइक की पूरी सीट को ही फाड़ दिया। वहीं एक अधिवक्ता ने बताया कि सिविल बार के बाहर से एक व्यक्ति भी अपनी बाइक को उठाने आया तो वो कह रहा था कि किसी ने उसकी बाइक के अगले टायर में पंक्चर कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें:  शहर को सड़ा रही कंपनी के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *