देशभक्त किसान नेता धर्मेंद्र मलिक का हिंदू संगठनों ने किया अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक द्वारा भारतीय सैनिकों के लिए 51 लाख रुपए, 1000 कुंतल गेहूं व 5000 यूनिट ब्लड देने की घोषणा पर आज संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वाधान में अनेक हिंदू संगठन,सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें भगवा पगड़ी व पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

आज शिवसेना व संयुक्त हिंदू मोर्चा के दर्जनों प्रतिनिधि उनके निवास स्थान पर पहुंचे और इनका अभिनंदन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए लड़ रहे जवानों के लिए इनकी घोषणा बहुत ही सराहनीय है एक और जहां किसान परिवारों के युवक सेना के रूप में देश की सरहदों की रक्षा कर रहे हैं वही किसान नेता धर्मेंद्र मलिक ने यह घोषणा करके राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया है इनके इस पुनीत कार्य मे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलवामा के शहीद प्रशांत को पुण्यतिथि पर किया गया याद

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मालिक ने कहा कि आज सभी संगठनों ने आकर जो हमारा हौसला बढ़ाया है वह सभी बधाई के पात्र हैं जनपद के हिंदू व सामाजिक संगठनों ने जब भी आवश्यकता पड़ी किसान आंदोलनो में हमारा साथ दिया व किसान आंदोलनो में भागीदारी रही है हिंदू संगठनों का हमेशा ही किसान आंदोलन में विशेष सहयोग रहा है इस अवसर पर मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी,डॉक्टर योगेंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव शिवसेना, लोकेश सैनी मंडल अध्यक्ष शिवसेना,पंकज भारद्वाज हिंदू जागरण मंच, हरिओम त्यागी अध्यक्ष त्यागी महासभा, अनूप सिंह राठी मंत्री आर्य समाज,बागेश् अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष हिंदू महासंघ, मुकेश आर्य प्रधान आर्य समाज,शलभ गुप्ता अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ,अखिलेश पुरी जिला प्रभारी संयुक्त हिंदू महासंघ, अजय कुमार विश्व हिंदू परिषद, अमरीश त्यागी मंडल उपाध्यक्ष शिवसेना, राजू सैनी राष्ट्रीय महासचिव साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट, पुष्पेंद्र सैनी मंडल उपाध्यक्ष शिवसेना,दिनेश गोयल प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल , विकास अग्रवाल पूर्व नगर अध्यक्ष बजरंग दल, आशीष शर्मा नगर अध्यक्ष हिंदू क्रांति सेना, संजय गोयल मंडल उपाध्यक्ष शिवसेना, सचिन जोगी सनातनी हनुमान सेना,अखिलेश शर्मा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद, हरीश पालीवाल जिला अध्यक्ष हिंदू महासंघ, मनोहर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  राजबीर टीटू पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलवामा के शहीद प्रशांत को पुण्यतिथि पर किया गया याद  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से निकला,

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFDARNAGAR-पालिका पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी ने अपनी सामने ली

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »