डीआईजी अभिषेक सिंह पहुंचे दारुल उलूम

डीआईजी अभिषेक सिंह शुक्रवार को दारुल उलूम पहुंचे। उन्होंने संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर पर चल रही सरगर्मियों और छात्रों की सुरक्षा को लेकर वार्ता की। प्रबंधन से कहा कि वह छात्रों की सुरक्षा के लिए तैयार रहे।देश के हालात के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सक्रिय है। जुमा की नमाज के चलते दारुल उलूम की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया समेत प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, डीआईजी अभिषेक सिंह ने दारुल उलूम पहुंच कर संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी से मुलाकात की। इस दौरान मोहतमिम ने उन्हें संस्था में दी जानी वाली शिक्षा, छात्रों के रहन-सहन और जंग-ए-आजादी में देवबंदी उलमा और दारुल उलूम की भूमिका के बारे में बताया। मोहतमिम ने डीआईजी को संस्था के इतिहास से संबंधित हिंदी पुस्तक भेंट की। इसके उपरांत डीआइजी अभिषेक सिंह ने निर्माणाधीन लाइब्रेरी, रशीदिया मस्जिद और पुरानी लाइब्रेरी में रखी ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा। डीआईजी ने बताया कि उन्होंने मोहतमिम से देश के वर्तमान हालात, बॉर्डर पर चल रही सरगर्मियों को लेकर बातचीत की। साथ ही छात्रों की सुरक्षा को लेकर तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि देश के लिए आपसी सौहार्द और शांति जरुरी है। यदि सोशल मीडिया पर कोई अफवाह फैलाने वाली या भड़काऊ पोस्ट डालता है तो स्थानीय प्रशासन को उसकी जानकारी जरुर दें। इस मौके पर एसडीएम युवराज सिंह, सीओ रविकांत पराशर, इंस्पेक्टर धमेंद्र सोनकर, हॉस्टल इंचार्ज मुफ्ती अशरफ अब्बास, जमीयत उलेमा हिंद के जिला महासचिव सैयद जहीन अहमद, सभासद हारिस सय्यद, नजर फाउंडेशन के अध्यक्ष नजम उस्मानी, अंसार मसूदी, महमूद अहमद, मूसा चौधरी और जुनैद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सफाई व्यवस्था में जुटी कंपनी सख्त, बिना वर्दी कर्मचारी का कटेगा वेतन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों पर की फूलों की बारिश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रोलिंग मिल के समीप स्कैप गोदाम में लगी आग से अफरातफरीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »