MUZAFFARNAGAR-पगड़ी की लाज बचाने उमड़ा किसानों का सैलाब

मुजफ्फरनगर। पहलगाम हमले के विरोध में संयुक्त हिन्दू मोर्चा की जन आक्रोश रैली के दौरान शुक्रवार को टाउनहाल मैदान में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत के साथ हुए अभद्र व्यवहार और हमले के प्रयास के साथ ही उनकी पगड़ी उछालने की घटना को लेकर शनिवार को भाकियू की किसान मजदूर सम्मान बचाओ महापंचायत में भारी सैलाब उमड़ा नजर आया। इसे अपमान बताते हुए किसानों ने आक्रोश जताया और कार्यवाही की मांग की। इसमें सपा और रालोद के बड़े नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पूरा समर्थन दिया। महापंचायत में सत्ताधारी नेताओं के साथ ही जन आक्रोश रैली के आयोजकों के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। इस दौरान भारी जनसैलाब के बीच सपा और रालोद नेताओं ने राकेश टिकैत को पगड़ी पहनाकर इसे किसान और मजदूरों का सम्मान बताते हुए इसकी लाज रखने का आह्नान किया।

जन आक्रोश रैली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ हुई धक्का मुक्की की घटना के विरोध में यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत द्वारा बुलाई गई महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भाकियू कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर के सरकूलर रोड स्थित ऐतिहासिक जीआईसी मैदान में पहुंचे। यहां पर सवेरे से ही मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, नोएडा, मुरादाबाद, गाजियाबाद और बिजनौर सहित अन्य जनपदों के साथ ही हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों से भी किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर पहुंचने लगे थे। इस कारण शहरी यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई थी।

शनिवार की सुबह भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत जीआईसी मैदान पर किसानों के एक बड़े सैलाब के साथ महापंचायत में पहुंचे। यहां पर लगातार भीड़ बढ़ती रही। वक्ताओं ने टाउनहाल की घटना को निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग की और बेमियादी आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी गई। इसके बाद सपा और रालोद के बड़े नेता भी महापंचायत में पहुंचे और उनको मंच पर स्थान दिया गया। बाद में किसानों की भीड़ के साथ प्रवक्ता राकेश टिकैत भी महापंचायत में शामिल हुए और किसानों ने पूरा समर्थन उनको जताया।

इस बीच सपा महासचिव व सांसद हरेन्द्र मलिक, रालोद विधानमंडल दल के नेता विधायक राजपाल बालियान, खतौली विधायक मदन भैया और सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने किसानों के सम्मान में राकेश टिकैत को पगड़ी भेंट की। किसानों का हाथ लगवाकर अतुल प्रधान ने राकेश टिकैत को बड़ी पगड़ी बाँधी गई।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध


उन्होंने इसे किसान और मजदूरों की पगड़ी बताते हुए कहा कि इसकी लाज रखना आप सभी की जिम्मेदारी है। बाद में यहां से सैलाब के रूप में हजारों किसान नरेश टिकैत के नेतृत्व में टाउनहाल मैदान पहुंचे और घटना को लेकर रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन सौंपा गया। चेतावनी दी गई कि आरोपियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूम

क्या हुआ

पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को टाउनहॉल के मैदान पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली के लिए एकत्र हुए थे, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने माइक लेकर संबोधन करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ में आगे खड़े कुछ लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। विरोध बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने टिकैत को सुरक्षा घेरे में निकालने का प्रयास किया। सुरक्षा घेरे के बीच में ही एक युवक ने भगवा झंडे के डंडे से उनके सिर पर हमला करने का प्रयास किया। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने युवक को रोका। इस दौरान धक्का-मुक्की में उनकी पगड़ी भी उछाल दी गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भी मौके पर पहुंचे और टिकैत को सुरक्षा के घेरे में निकलवाया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामा

क्यों हुआ

पिछले दिनों सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन पानी रोक देने का निर्णय गलत है। पानी नहीं रोकना चाहिए। इसी को लेकर उनका मुखर विरोध हुआ और उनको बाद मंे खद जताना पड़ा था। वहीं राकेश टिकैत ने भी इस आतंकी हमले को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराने के साथ ही उनकी साजिश होने की ओर इशारा किया था। इन दोनों के बयानों को लेकर भाजपा और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी को लेकर राकेश टिकैत की हूटिंग की गई।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवसस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवसभाकियू नेता विकास

Read More »