पुरकाजी के दलितों को चेयरमैन जहीर ने दिया अंबेडकर बस्ती का सम्मान

मुजफ्फरनगर। आज नगर पंचायत पुरकाजी कार्यालय में चेयरमैन जहीर फारूकी की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा के संचालन में बोर्ड मीटिंग संपन्न हुई जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2025 – 2026 का करीब 21 करोड़ आय तथा साढ़े 21 करोड़ व्यय का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया।

बोर्ड मीटिंग में चेयरमैन जहीर फारूकी के महत्वपूर्ण प्रस्तावों में पुरकाजी के वार्ड नंबर 1 मोहल्ला दक्षिणी चमारान का नाम बदलकर अंबेडकर बस्ती किए जाने का प्रस्ताव रखा गया तथा गर्मियों में सभी वार्डों में ठंडे पानी का फ्रीजर वार्डो में लाइट और अन्य विकास संबंधी कार्य सर्वसम्मति से पारित किए गए। बोर्ड बैठक में पिछले विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी निर्माण संबंधी विकास कार्यों की जानकारी भी दी गई सभी सभासदों ने बोर्ड बैठक में भाग लिया।

सभी सभासदों ने बोर्ड बैठक में जल निगम द्वारा JCB से सड़के तोड़कर पाइपलाइन डालने की शिकायत भी रखी जिस पर चेयरमैन और सभी सभासदों की तरफ से जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को लेटर लिखे जाने की बात हुई। बोर्ड बैठक में मुख्य रूप से प्रधान लिपिक समर काजमी, विकसित उर्फ विक्की, रजनीश, फ़ेमिदा, निसार अहमद, इशरत जहां, शाहलम गौर, इस्तखार उर्फ लाल्ला, आतिफ खान, शबनम, नदीम अहमद, फरजाना, आजाद फरीदी, आलम कुरैशी, मसरूर खान, विशाल सभी 15 सभासद मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-विकास के एजेंडे पर भाजपाई सभासद आमने-सामने

Also Read This

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  सदिग्ध परिस्थितियों मे शार्ट सर्किट से घर मे लगी आगगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ के

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  मेरठ रोड पर 18 बीघा भूमि पर चला एमडीए का बुल्डोजरकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर के नाम शामिल बताए

Read More »