राकेश टिकैत पर हमले को लेकर थाने में दी तहरीर

मुजफ्फरनगर। पहलगाम हमले के विरोध में टाउनहाल मैदान से निकाली गई जन आक्रोश रैली के दौरान कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की हूटिंग और धक्का-मुक्की के साथ उन पर हमले का प्रयास किया। इस प्रकरण में संगठन के जिलाध्यक्ष ने हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ में हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर न हो धोखाधड़ी-कपिल देव

जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर किसानों के बीच नाराजगी है। यहां पर राकेश टिकैत के साथ धक्का मुक्की कर भगवा झंडे में लगा डंडा मारने का भी प्रयास किया गया। इस बीच उनकी भगवा पगड़ी भी उछाल दी गई। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि इस हमले में शामिल रहे अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस प्रशासन से हमारी मांग है कि निष्पक्ष होकर कार्यवाही की जाये। किसानों में इसके लिए भारी आक्रोश है और यह जल्द ही जन आक्रोश में भी बदल जायेगा। उनका कहना है कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना को लेकर आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर कोशिश कर रही है। यह देखा जा रहा है कि टिकैत को घेरने, झंडा में लगा डंडा मारने की कोशिश करने और हूटिंग कर धक्का मुक्की करने, उनकी पगड़ी गिराने में कौन-कौन शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  योगेश शर्मा का भाकियू में बढ़ा कद, मंडल प्रभारी बने

Also Read This

दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल…लाठीचार्ज…माहौल तनावपूर्ण

देवबंद/सहारनपुर। सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। पथराव और पुलिस की कार्रवाई में दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर

Read More »

भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली 

मथुरा- वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को बाइक सवार हमलावरों ने घेरकर सीने में गोली मार दी। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई है और पुलिस जमीनी विवाद के एंगल से मामले की जांच करते हुए सात आरोपियों की तलाश में जुटी है। वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। उनके सीने से 32 बोर गोली निकली है। हमलावरों की तलाश में दो थानों की पुलिस जुटी है। वनखंडी क्षेत्र स्थित व्यास घेरा निवासी प्रमेंद्र गोस्वामी

Read More »

चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

सहारनपुर/चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव गयाजुद्दीनपुर निवासी किसान ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास, गेहूं की फसल और पॉपलर के पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। किसान रामपाल पुत्र रामसिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि वह खसरा संख्या 603, 604 और 605 की भूमि का वैध भूमिधर है। आरोप है कि कुछ नामजद लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। किसान ने अपने शिकायती पत्र में हल्का लेखपाल पर भी मिलीभगत

Read More »

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि मधु गोयल ने अपने संबोधन में कहा-मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है तथा वह बच्चों की सर्वश्रेष्ठ गुरू मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति आदर, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मुख्य

Read More »