वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक ने नौकरी के नाम पर की ठगी

मुजफ्फरनगर। पीड़ित महिलाओं को कानूनी आश्रय देने के लिए बनाये गये वन स्टॉप सेंटर के नाम पर महिलाओं का ही आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। यह सेंटर लगातार विवादों में बना हुआ है। अब वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक पर महिला कल्याण विभाग के अधीन सेंटर पर ही स्मार्ट पर्सन के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला ने ठगी करने और फिर धमकाने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला ने डीएम से प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिया है।

शहर के मौहल्ला गंगारामपुरा निवासी दीपा रानी पत्नी अमित पाल अपनी सास और अन्य महिलाओं बोबी व प्रीति आदि के साथ गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। दीपा ने आरोप लगाया कि वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक पूजा नरूला ने उसके साथ ठगी की है और अब वो उसको धमकी भी दे रही है। इसी को लेकर आज वो उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यहां आई है। इस दौरान कार्यालय में दीपा की कर्मचारी के साथ बहस भी हुई। इसी बीच दीपा ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भी दिया है। इसमें उसने बताया कि वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक पूजा नरूला उसके मकान में बतौर किराएदार रही थी, इसी बीच उसकी जान पहचान गहरी हो गई। इस दिन पूजा ने उसे और उसकी सास को विश्वास में लेकर कहा कि महिला कल्याण विभाग में वन स्टॉप सेंटर पर स्मार्ट पर्सन के पद पर भर्ती निकल रही है, यहां के सेंटर पर भी महिलाओं को रखा जाना है और भर्ती विज्ञापन दिखाते हुए भरोसा दिया कि तीन लाख रुपये के खर्च में वो यह नौकरी दीपा को दिलवा सकती है। दीपा का आरोप है कि पूजा के झांसे में आने के बाद उसने डेढ़ लाख रुपये नकद उसको दे दिये और शेष रकम बाद में देने का वादा हुआ, जिसकी सिक्योरिटी के नाम पर पूजा ने एक बैंक चेक दीपा से लिया था।

दीपा का कहना है कि पूजा द्वारा भर्ती की बात की पुष्टि करने के लिए वो जिला प्रोबेशन कार्यालय भी गई थी और वहां पर महिला एवं बाल कल्याण संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी से मिलकर पूछताछ की थी, उन्होंने भी बताया था कि विभाग में स्मार्ट पर्सन के लिए भर्ती निकली और यह अच्छी नौकरी है। इसके लिए आवेदन कर दो, इसके बाद दीपा ने आवेदन कर दिया था, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी, जबकि आठ अन्य लोगों को नौकरी मिल गई। आरोप है कि जब नौकरी नहीं लगने पर पूजा से दीपा ने डेढ़ लाख रुपये वापस मांगे तो उसे धमकाया गया। बाद में उस पर झूठे मुकदमे लगवाकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। महिला ने परिजनों के साथ मिलकर मामले को लेकर हंगामा किया। इसी बीच जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार से भी बात करने का प्रयास किया, लेकिन वो हंगामा होने पर अपने कार्यालय से उठकर चले गये और मीडिया कर्मियों को आरोपों को लेकर भी जवाब नहीं दिया। दीपा ने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही करते हुए उसके पैसे वापस दिलाये जाने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें:  सियासी अखाड़े में उतरी सुम्बुल बोलीं-शिक्षा और भाईचारा हमारी प्राथमिकता

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में मूर्ति को किया खंडित, पूरा गांव कर रहा पुलिस की प्रशंसास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ एक ओर मुकदमा दर्जवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ एक ओर मुकदमा

Read More »