बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज प्रांगण में मई दिवस का आयोजन

आज दिनांक 1 मई को पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज प्रांगण में मई दिवस का आयोजन किया गया तथा श्रमिक बन्धुओ को उनके बलिदान के लिए याद किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में बीएसएनल पेंशनर साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एन पी निगम ने की। इस अवसर पर जिला सचिव एआईबीडीपीए श्री आर यू सिंह जी ने मई दिवस के उपलक्ष में विस्तार से चर्चा की तथा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसएनपीडब्ल्यूए के परिमंडलीय सचिव रामबीर सिंह द्वारा भी सभी उपस्थित सम्मानित पेंशनर जनों को संबोधित किया गया। अंत में एन पी निगम द्वारा सभा/ कार्यक्रम समापन पर अपने विचार रखें तत्पश्चात जलपान के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री गणेश दत्त शर्मा, ओंकार शर्मा, सतीश चौधरी, जय किशन, नरेश पाल, बोधराज, राधेश्याम सैनी, राम आधार, अर्जुन पांडे, मुन्ना आदिल आदि भारी संख्या में पेंशनर साथी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गांव दूधाहेड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर हुए सड़क हादसे

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »