वक्फ संपत्तियों पर भूमाफियाओं का कब्जाः सिसौदिया

मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर भाजपा ने एक बड़ा अभियान छेड़कर इसके लिए जनसमर्थन जुटाने का प्रयास शुरू किया है। इसी कड़ी में हर जनपद में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच उतारकर वक्फ संपत्तियों को लेकर हो रहे खेल का पर्दाफाश करने के काम में जुट गई है। इसके लिए भाजपा द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान-2025 के अंतर्गत गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यशाला के उपरांत कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने भाजपा के वक्फ सुधार जनजागरण अभियान-2025 की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने वक्फ बिल में संशोधन किया है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि वक्फ की जमीन दान देने वाले व्यक्ति, संस्था को अपनी पहचान व दान की जा रही संपत्ति पर अपना मालिकाना हक बताना होगा, इसके साक्ष्य भी देने होंगे। इस अभियान में लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ संपत्तियों को लेकर लाये गये कानून के लिए जागरुक करने के लिए ही पाटी द्वारा देश भर में अभियान छेड़ा गया है। हर जिले में कार्यकर्ता वक्फ सुधार जन जागरण अभियान में जुटें, इसके लिए कार्यशाला हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि वक्फ एक दान है, जो वही व्यक्ति दे सकता है जिसका उस संपत्ति पर मालिकाना हक हो। लेकिन कुछ घोटालेबाजों एवं भू माफियाओं ने इसे धंधा बना लिया है। वक्फ संशोधन अधिनियम 1954, 1955 व 2013 में भी लाया गया था, तब कांग्रेस की सरकार देश में थीं। कांग्रेस ने 2013 में वक्फ संशोधन करके मुस्लिम समाज के संपन्न लोगों को इसमें असीमित अधिकार देकर जमीनों पर अवैध कब्जा कराया था। आज इसी घोटाले का पर्दाफाश करने और इन संपत्तियों से गरीब कल्याण की भावना को सार्थक करने के लिए ही वक्फ बिल में संशोधन करके भाजपा की सरकार ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस अभियान के तहत वक्फ सुधार व्यवस्था के लिए जन जागरण कर रही है, जिसके अंतर्गत सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को बताएंगे। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून पर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि वक्फ संशोधन कानून का मकसद गरीब कल्याण के लिए है, क्योंकि ये संपत्ति दान करने वालों ने गरीबों के लिए ही दी है, लेकिन इसका आज बड़े पैमाने पर संपन्न लोग अपने स्वार्थ के लिए दुरूपयोग कर रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, शरद शर्मा, पवन अरोरा, संजय गर्ग, डॉ. पुरूषोत्तम, प्रवीण खेड़ा, पंकज माहेश्वरी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  नेताजी के घर पर था बकाया, चीफ ने विद्युत मीटर उखड़वाया

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर व्यापारियों को कृष्ण गोपाल मित्तल ने दिलाई शपथसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »