शहर में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर। रविवार को भीषण गर्मी के बीच भगवान परशुराम जयंती समारोह के दौरान भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों की भीड़ ने उत्साह के साथ इस यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भगवान परशुराम का गुणगान किया। यात्रा देर शाम तक शहर के विभिन्न मार्गाे से गुजरी। इस दौरान अनेक स्थानों पर यात्रा का स्वागत हुआ, पुष्प वर्षा की गई और लोगों ने भण्डारे भी लगाये।

सनातन धर्म सभा में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर श्री भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के द्वारा आयोजित हवन और भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सम्मिलित हुए। अतिथियों और अन्य गणमान्य लोगों ने यहां श्र(ालुजनों के साथ मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ में आहुति दी और भगवान परशुराम के आदर्शों व शिक्षाओं का स्मरण किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित हवन व शोभायात्रा में भाग लेकर शुभारंभ कराया और भगवान परशुराम को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ से हुई, जिसमें मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्र(ालुजनों के साथ मिलकर आहुति अर्पित की और भगवान परशुराम जी के आदर्शों शौर्य, न्याय, तपस्या, और धर्म के सि(ांतों को स्मरण किया। उन्होंने इस अवसर पर भगवान परशुराम द्वारा दिए गए उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया और सभी श्र(ालुओं से भी यही अनुरोध किया कि वे समाज में धार्मिक और नैतिक मूल्यों का पालन करें। कहा कि भगवान परशुराम की शिक्षाएं न केवल हमें सशक्त बनाती हैं, बल्कि हमारे समाज को एकजुट और समृ( करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने श्र(ालुजनों को सम्बोधित करते हुए भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया।

इसके उपरांत टाउनहाल मैदान से शोभायात्रा को प्रारम्भ किया गया, इसमें श्र(ालुओं का जोश और उत्साह देखने योग्य था। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी, भजन मंडलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। नगरवासियों ने शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और वातावरण में एक अद्वितीय श्र(ा का संचार हुआ। टाउन हॉल से निकाली गई शोभायात्रा में भगवान परशुराम के अलावा अनेक देवी-देवताओं की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गाे से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल बैंड बाजों द्वारा भगवान परशुराम और देवी देवताओं के भजनों पर धुन बजाई गई। रंगोलियों के साथ महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन की मनमोहिनी प्रस्तुतियों ने आम जनमानस को मंत्रमुग्ध किया। भगवान परशुराम के रथ के आगे पुष्पवर्षा की जा रही थी। शोभायात्रा का कई जगहों पर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री भगवान शर्मा आश्रम, आयोजक एवं व्यापारी नेता संजय मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, अमित वत्स, कमलाकांत शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, विनीत कात्यायन, विजय शुक्ला, अरविंद राज शर्मा, उमादत्त शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, अमित शास्त्री, श्रीपाल शर्मा, के. पी. शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, अक्षय शर्मा, हरीश गौतम, सरनदीप कौशिक, सुशील शर्मा, अमित वत्स, संजीव शास्त्री, अविनाश शर्मा, संजय गौतम, अंकित शर्मा, चन्द्रमणी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, रमन शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, सचिन शर्मा, अंजू शर्मा, अंजना शर्मा, शालिनी शर्मा, पूजा शर्मा, पूनम शर्मा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दो युवकों ने फांसी लगाकर दे दी जान

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  वकील ने जज से की अभद्रता…छह महीने के लिए जेल भेजा गयाजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »