चेरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज में पहुंची कॉलेज प्रबंधक एवं नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण होने के साथ ही कॉलेज में टॉपर रही छात्राओं को सम्मानित किया।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मेधावी छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान बधाई दी और उनको उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया। साथ ही इस उपलब्धि से वंचित रहने पर उनके द्वारा अन्य छात्राओं को भी बेहतर परिणाम के लिए परिश्रम का मार्ग चुनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही छात्राओं के अभिभावकों का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रा अंशी ने 80 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में प्रथम स्थान पाया है। नाजिया 79.83 प्रतिशत दूसरे और हीना 79.16 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं। हाईस्कूल में कॉलेज का परीक्षा परिणाम 97.79 रहा है। इसी प्रकार इंटर में छात्रा वसुधा कॉलेज में टॉपर रही हैं। वसुधा ने 79.8 प्रतिशत अंक पाये। अलीशा ने 74.04 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और अक्शा ने 69.8 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग बच्चे की हत्या करने वाले मामा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर-सीएम ड्यूटी भूलकर दंगा करने वाला दारूबाज दरोगा चौबे सिंह सस्पेंड

मुख्यमंत्री आगमन जैसे कार्यक्रम में तैनाती के दौरान अनुशासनहीनता और नशा करने पर एसएसपी ने लिया सख्त निर्णय

Read More »

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »