एम.जी. पब्लिक स्कूल के शिक्षकों को सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में तीन शिक्षक-शिक्षिकाओं और एक सहायक कर्मचारी की सेवानिवृत्ति होने पर शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति के अवसर पर शिक्षकों को भावपूर्ण विदाई दी गई। यहां विद्यालय की सेवा से निवृत्त हुए शिक्षकों ने अपने अनुभव और यादों को ताजा करते हुए इस पल को भावुक बताया तो वहीं विद्यालय परिवार की ओर से सभी को उपहार भेंट कर विदाई की इस बेला को खास और यादगार बनाने का काम किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल परिवार से तीन शिक्षकों और एक सहायक कर्मचारी को सेवाकाल पूर्ण होने पर एक यादगार विदाई दी गई। शुक्रवार को आयोजित फेयरवेल पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल जी के पधारने पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने स्वागत किया। इसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग बनकर अपनी सेवा प्रदान करने वाले तीन शिक्षकों पीजीटी इंग्लिश श्रीमती अरूण राणा, पीजीजी फाइन आर्ट श्रीमती अनीता चौधरी और टीजीटी इंग्लिश श्री एम. राम के साथ ही सहायक कर्मचारी श्री देवेन्द्र यादव को सेवाकाल पूर्ण करने पर भावभीनी और यादगार विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सम्मान में शिक्षिका श्रीमती निर्मला वर्मा, श्रीमती अनीता बालियान और श्रीमती दीपाली गोयाल सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षकाओं ने सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए विदाई की इस बेला को गीत, कविता और विचारों से सजाने का सुन्दर प्रयास किया। तीनों शिक्षकों और सहायक कर्मचारी को मुख्य अतिथि श्री सतीश चंद गोयल ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, मासूम बच्ची घायल


कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल ने कहा कि सेवानिवृत्ति सामाजिक व्यवस्था है। आज एम.जी. परिवार भी अपने कुछ बहुत ही अच्छे और गुणशाली सदस्यों को सेवाकाल पूर्ण होने पर सेवा के दायित्वों से निवृत्त कर रहा है। यह पल अनेक भाव से जुड़ा होता है। हम सभी के जीवन के कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन विभिन्न पड़ाव और उतार-चढ़ाव से जुड़ा हुआ है। इस जीवन में सेवानिवृत्ति कभी नहीं है, केवल परिस्थितियों के अनुरूप हमारी जिम्मेदारियों में बदलाव आता है। आज जो परिवार से सेवानिवृत्त हुए हैं, वो विद्यालय से हमेशा ही जुड़े रहेंगे और उनका सम्मान बना रहेगा। उन्होंने सभी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के साथ परिवार में सुख समृद्धि की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में तीनों शिक्षक, शिक्षिकाओं के विद्यालय जीवन पर आधारित कुछ खास पलों को संजोकर बनाया गया यादगार सफरनामा भी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, इसमें इन तीनों शिक्षकों की विद्यालय परिवार के सदस्य के रूप में अविस्मरणीय यात्रा का सुन्दर वृतांत दर्शाया गया। संचालन श्रीमती रितु शर्मा द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या से आक्रोश

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस में फेरबदल, कई चौकी प्रभारियों के तबादलेगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »