MUZAFFARNAGAR-अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरूआत

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार से अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हो गई है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने आज पुलिस लाइन परिसर से दमकल विभाग की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सप्ताह 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा, इस दौरान लोगों को अग्निकांड से बचने और हादसा होने पर बचाव कार्य चलाने के प्रति जागरुक करने का काम किया जायेगा।

मुजफ्फरनगर में इस साल दमकल विभाग ने बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान की योजना बनाई है। दमकल कर्मचारी शहर और गांवों में जाकर लोगों को आग से बचाव के तरीके बताएंगे। वे अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी भी देंगे। यह आयोजन 1944 के मुंबई बंदरगाह की एक दर्दनाक घटना की याद में किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी आरके यादव के अनुसार, उस समय एक जहाज में रखी कपास की गठरियों और तेल के ड्रम में आग लग गई थी। इस घटना में आग बुझाते समय 66 दमकल कर्मियों ने अपनी जान गंवा दी थी। इन्हीं वीर जवानों की याद में हर साल 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया जाता है। आज पुलिस लाइन से एसएसपी ने इसकी शुरूआत की। इस दौरान विभाग की टीमें स्कूल, दो मंजिला इमारतें, मकान, अस्पताल, खेत-खलियान और होटलों में विशेष अभियान चलाएंगी। लोगों को आग लगने की स्थिति में क्या करना है और क्या नहीं, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसएसपी अभिषेक सिंह ने शुभारंभ अवसर पर दमकल कर्मचारियों की निस्वार्थ सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं। इस दौरान अन्य पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  छपार में पत्रकार के बहनोई के घर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  वार्ड 21 में पालिका ने लगवाया नया ओपन जिमस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नई मंडी थाने का कायाकल्पः इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा को कप्तान ने कहा-GOOD JOBवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  छपार में पत्रकार के बहनोई के घर लाखों की

Read More »