श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में 49वां रामलीला महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के 49वां श्री रामलीला मंचन महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार रात्रि में धूमधाम के साथ हुआ। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियों से सभी को मोहित किया। पहले दिन नारद मोह और शिव पार्वती की लीलाओं ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पहले ही दिन भारी संख्या में दर्शक पटेलनगर रामलीला मैदान पर रामलीला मंचन देखने के लिए उमड़े नजर आये। कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वाधान में इस साल 49वें श्री रामलीला मंचन महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मुकेश गोयल पेपर वालों ने सपत्नीक अपनी उपस्थित दर्ज कराई उन्होंने विधिवत फीता काटकर प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित श्री रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति शैल गर्ग ने अन्य अतिथियों नारायण ऐरन, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, विनय गुप्ता, सपना गुप्ता के साथ पूजन सम्पन्न कराया। भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन के सम्पादक अंकुर दुआ ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इसके साथ ही अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की स्तुति और आरती के साथ उनको भोग लगाया। अतिथियों और आयोजकों ने श्री रामायण जी, ठाकुर जी की भी आरती की। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों का कमेटी के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वाधान में श्री गणेश वंदना के बाद नारद मोह की लीला का कलाकारों द्वारा सुन्दर मंचन किया गया। भगवान श्री गणेश से वरदान प्राप्त कर नारद जी सुन्दर स्वरूप के अहंकार से घिर जाते हैं। इस लीला में भगवान विष्णु द्वारा नारद जी का मोह भंग किया गया। इससे नाराज नारद जी द्वारा भगवान विष्णु को धरती पर अवतार के दौरान पत्नी वियोग में भटकने का श्राप दिया गया। इसके पश्चात भगवान शिव और पार्वती की लीला ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान शिव ने पार्वती को भगवान विष्णु के प्रभु श्रीराम के अवतार और उसकी आवश्यकता की पूरी लीला का वर्णन सुन्दर ढंग से किया, तो पूरा वातावरण भगवान श्रीराम की भक्ति में डूब गया और जय श्रीराम के जयघोष ने वातावरण को धर्ममय बना दिया। पहले दिन की लीला में विशाल शर्मा नारद, स्पर्श गर्ग मां लक्ष्मी, सोनू सिंह भगवान शंकर, अभिषेक कुमार मां पार्वती, आकाश गोयल कामदेव, देवेन्द्र कुमार इन्द्र देव की भूमिका में नजर आये। शिवांश ठाकुर ने भगवान गणेश का पात्र निभाया। पंकज शर्मा भगवान राम के पात्र की भूमिका निभा रहे हैं। अज्जू जैन और विपुल मोहन ने जोकर बनकर दर्शकों को खूब हंसाने और मनोरंजन करने का काम किया।

समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने कहा कि आज देश और प्रदेश में धर्म की पताका लहरा रही है। यही रामलीलाएं हमें अपने धर्म की पहचान कराते हुए संस्कृति के सूत्र में बांधते हुए एक दूसरे से जोड़ती हैं और पीढ़ियों को संस्कारवान बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कमेटी के लोगों की सुन्दर आयोजन के लिए सराहना की। भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य अंकुर दुआ ने कहा कि आज युवा वर्ग भ्रमित हो रहा है। ये रामलीला मंचन ही ऐसा माध्यम है, जिसके सहारे युवाओं को अपने धर्म की पहचान हो रही है। उन्होंने सभी से आह्नान करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों के साथ रामलीला में अवश्य आना चाहिए, क्योंकि मोबाइल और इंटरनेट की डिजीटल दुनिया में खोये हमारे बच्चे आज अपने धर्म और संस्कृति से कहीं न कहीं दूर हो रहे हैं। इन रामलीला और धार्मिक आयोजन के सहारे संस्कृति से जुड़कर ही हम एक संस्कारवान और आस्थावान पीढ़ी तैयार कर पायेंगे। संस्कृति की जानकारी होने से ही धर्म बचेगा और धर्म रहेगा तो समाज भी रहेगा।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि इस साल समिति द्वारा 49वें श्री आदर्श रामलीला मंचन महोत्सव का भव्या आयोजन किया जा रहा है। यह रामलीला स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही मंचित की जाती है। इसमें सभी कलाकार समिति के पदाधिकारी या उनके परिवार से ही होते हैं। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन रामलीला मंचन देखने आने के लिए अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से वैभव जैन, मनीष कपूर, अजय कपूर, मनीष चौधरी के अलावा रामलीला समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित शर्मा, अनिल लोहिया, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, जितेंद्र नामदेव, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंकुश गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, विकास भारद्वाज, अमरचंद जैन, विवेक मंुजाल, रजनीश मंुजाल, आकाश गोयल, यश चौधरी, अमर चौधरी, हरिओम मास्टर, मिंटू त्यागी, सोनू सिंह, शिवांश ठाकुर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  बाजारों में व्यापारी अतिक्रमण न करें और न करने देंः कृष्ण गोपाल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, तीन जेसीबी और सात ट्रैक्टर किए जब्तस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बाजारों में व्यापारी अतिक्रमण न करें और न करने देंः कृष्ण गोपालवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  CYBER FROUD-एसपी ऑफिस से आया फोन और ठग लिए

Read More »