आईएमए के क्रिकेट टूर्नामेंट में चिकित्सकों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

मुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुजफ्फरनगर ने आईएमए परिवार के सदस्यों के खेल मनोरंजन के लिए आईपीएल की तर्ज पर तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आईएमए सदस्य चिकित्सकों के बीच छह टीमों का विभाजन करते हुए टूर्नामेंट में यादगार मैच आयोजित कराये गये, जिसमें चिकित्सक सदस्यों ने अपनी खेल प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का यादगार बनाने का काम किया। टूर्नामेंट का खिताब डा. संजीव जैन की टीम सर्जिकल स्ट्राइकर्स ने अपने नाम किया और डा. सहज गर्ग की टीम स्टेथोस्कोप उप विजेता रही।

आईएमए के मीडिया प्रभारी डा. सुनील सिंघल ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुजफ्फरनगर प्रतिवर्ष अपने सदस्यों व परिवार जन के लिए स्पोर्ट्स वीक का आयोजन करता है जिसमंे कि विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे कि बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्केटिंग और शतरंज आदि का आयोजन किया जाता है, जिसमंे कि सदस्य व परिवार जन बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, इसमें मनोरंजन के साथ-साथ खेल कूद को भी बढ़ावा मिलता है। समय समय पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करना शारीरिक व मानसिक विकास के लिए भी जरूरी होता है। इस बार अध्यक्ष डा. सुनील चौधरी व सचिव डा. मनोज काबरा के निर्देशन में तीन-दिवसीय संध्याकालीन क्रिकेट टूर्नामेन्ट मैग बॉक्स क्रिकेट का आयोजन किया गया जो कि मैग स्पोर्ट्स अकादमी में सम्पन्न कराया गया।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आईएमए सदस्य 48 डाक्टर सदस्यों को मिक्स करके 6 टीम बनाई गई। सब मैच नाईट में मैग बॉक्स में कराये गए। इन टीमों को विभिन्न नाम दिए गए और हर टीम को एक कलर की ड्रेस निर्धारित की गई। दो अप्रैल, बुधवार को खेले गए फाइनल मैच टीम स्टेथोस्कोप, जिनके कप्तान डा. सहज गर्ग थे ने टीम स्टीकर्स, जिसके कप्तान डा. संजीव जैन और डा. पंकज सिंह थे के बीच खेला गया और टीम सर्जिकल स्ट्राइकर ने प्रतिद्वंद्वी टीम स्टेथोस्कोप को हराकर विजेता का खिताब प्राप्त किया। टीम स्टेथोस्कोप उपविजेता रही। इससे पहले सेमीफाइनल में टीम मेडिकल मैवेरिक्स जिसके कप्तान डा. मनोज काबरा और दूसरी टीम एंटीबायोटिक एवेंजर्स जिसके कप्तान डा. यश अग्रवाल थे, अपना मैच हार गए। इस टूर्नामेंट में सभी टीमों ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया। प्लेयर ऑफ थे टूर्नामेंट डा. सुजीत रहे। बेस्ट बैट्समैन डा. सुजीत, बेस्ट बॉलर डा. रवि और डा. असरार चुने गये। बेस्ट फील्डर का खिलाब डा. मिनोचा को मिला। अंपायर की यादगार भूमिका डा. अविनाश रमाणी, कोविद जैन और गौरव अरोरा ने निभाई। कमेंटेटर्स डा. रीना, डा. दीपक और डा. एससी गुप्ता रहे। खेलने वाले सभी सदस्यों को अवार्ड देकर समानित किया गया। इस पूरे टूर्नामेंट के आयोजक डा. यश अग्रवाल, डा. अनुभव जैन, डा. रवि त्यागी, डा. विभोर कुशवाहा व डा. कोविद जैन थे। क्रिकेट टूर्नामेंट में आई एम ए के काफ़ी संख्या में चिकित्सक सदस्यों व उनकी फैमिली और बच्चो ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन किया व खेल का खूब आंनद लिया। टीम मैग स्पोर्ट्स की तरफ से गौरव अरोरा, अर्जुन, मयूर, अतुल, अर्नव, अनमोल, अजीत का पूर्ण सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मतगणना पर लड़े एजेंट तो मौके पर ही होगी गिरफ्तारी

Also Read This

इंदौर-उज्जैन हाईवे पर मेघदूत होटल के पास पलटी यात्री बस, 20 यात्री घायल

उज्जैन। इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की यात्री बस मेघदूत होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक पर नशे की हालत में लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की एक यात्री बस बीती रात करीब एक से 1.30 बजे के बीच भीषण हादसे का शिकार हो गई। इंदौर-उज्जैन रोड पर मेघदूत होटल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब 20 यात्री घायल हो गए। इनमें कुछ को मामूली, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस इंदौर बस स्टैंड से सवारियां लेकर

Read More »

खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की दर्दनाक मौत

  शिमला- हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। चंबा के चुराह में एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो के10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  एचपी44ए-0494 नंबर की यह कार बैरासियूल नदी में जा गिरी।

Read More »

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लक्ष्य से भटकने पर एआरटीओ प्रवर्तन के वेतन पर रोक जानकारी

Read More »