मोदी-योगी की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंची मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों की उपलब्धियों को लेकर भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान की कड़ी में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप भी जनता के बीच पहुंची और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करते हुए भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा जनकल्याण नीति के तहत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए मोदी-योगी की उपलब्धियों को बताया।

केन्द्र में मोदी सरकार के दस साल और यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार के आठ साल का जश्न मनाया जा रहा है। इसके लिए भाजपा के द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में लोगों तक डबल इंजन की सरकारों के कामकाज को पहुंचाने के लिए नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप भी भाजपा कार्यकर्ताओं और पालिका सभासदों के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटी हैं। उनके द्वारा भाजपा के हनुमत मंडल में आने वाले शहर के वार्ड 49 के अन्तर्गत मौहल्ला पंचमुखी, सर्राफा बाजार, मोती महल, आहताऔलिया में पहुंचकर लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की गई और इस दौरान पीएम मोदी एवं सीएम योगी की सरकारों के द्वारा जनता के कल्याण और देश व प्रदेश के उत्थान के लिए कराये गये ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बाजार क्षेत्र में भी दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों और ठेले लग ाने वाले लोगों से मिलकर भी उनको भाजपा सरकारों की योजनाओं और उपलब्धियों वाले पत्रक वितरित किये। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष सलभ गर्ग, वार्ड सभासद मनोज वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेन्द्र पाल, जिला मंत्री सुधीर खटीक, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, विशाल गर्ग, अमित सुधा, डॉ. अनुज पचीसिया, विवेक चौहान, आशुतोष वर्मा, राधे वर्मा, राधा वल्लभ गोयल, यश वर्मा, अरविंद दीक्षित, आशु वर्मा, कवि वर्मा, नितिन गर्ग, गोपाल अग्रवाल, आर्यन बिड़ला, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा मौहल्ला कृष्णापुरी में घर-घर जाकर केंद्र और यूपी सरकारों की उपलब्धियों व योजनाओं को लेकर प्रचार किया गया। यहां पर वार्ड सभासद राजीव शर्मा के नेतृत्व में नागरिकों ने उनका स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान में सभासद मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, योगेश मित्तल, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, जिला मंत्री सुधीर खटीक, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, रोहित जैन, रक्षित नामदेव, रवि गोस्वामी, आर्यन बिड़ला, मनोज गोयल, वीणा त्यागी, आशुतोष वर्मा, जितेंद्र मित्तल एवं मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  जैसा चुनाव कराया, वैसी मतगणना कराये प्रशासनः हरेन्द्र मलिक

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  जैसा चुनाव कराया, वैसी मतगणना कराये प्रशासनः हरेन्द्र मलिकगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »