मोदी-योगी के राज में गरीब के बच्चे को मिला पब्लिक स्कूलः अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल पर आयोजित किये गये तीन दिवसीय मेला प्रदर्शन का गुरूवार को विधिवत समापन हो गया। इस मेले के दौरान आम जनमानस ने केन्द्र में पीएम नरेन्द्र मोदी और यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकारों के डबल इंजन के कार्यकाल की उपलब्धियों को नजदीक से महसूस किया। मेले के दौरान युवाओं को रोजगार मिला तो गरीब का कल्याण करने वाली योजनाओं में पात्रों का लाभान्वित किया गया। इस दौरान यूपी सरकार के कैबिनेट मेंत्री अनिल कुमार और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

यूपी के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की जोड़ी ने देश को विश्वास वाली सरकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज गरीब का बच्चा भी पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार पा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। केन्द्र और यूपी सरकारों की योजनाओं में बिना भेदभाव के पात्रों को प्राथमिकता देते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। कानून व्यवस्था बेजोड़ है, अपराधियों को यूपी से भागना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित में भी बड़े काम किये हैं। आज समय से गन्ना भुगतान हो रहा है। प्रधानमंत्री किसानों को सम्मान निधि की सौगात दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका ने टैक्स के रूप में की रिकॉर्ड वसूली

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशिल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की सरकारों में सनातन की रक्षा हुई है। विपक्ष जिस राम मंदिर आंदोलन को लेकर मजाक उड़ाता था, उस आंदोलन और उससे जुड़ी सनातन की भावना को मोदी व योगी की सरकारों ने सार्थक कर दिखाया। आज हम सभी की भावना के अनुरूप अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना है। महाकुंभ का ऐतिहासिक आयोजन किया गया, लेकिन यहां भी विपक्ष के लोगों ने धर्म का उपहास उड़ाया। सहारनपुर में हम सभी की आराध्या देवी मां शाकुम्भरी के नाम पर यूनिवर्सिटी स्थापित कराने का काम सीएम योगी कर रहे हैं। महाभारतकाल के इतिहास को अपने आप में समेटने वाली भागवत पीठ शुकतीर्थ की पवित्र भूमि को विकास की गंगोत्री से डुबकी देने के लिए सीएम योगी ने शुकतीर्थ विकास परिषद् का गठन किया। यहां पर विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए सौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया।

इसे भी पढ़ें:  वकील ने जज से की अभद्रता...छह महीने के लिए जेल भेजा गया

सम्बोधन के उपरांत दोनों मंत्रियों ने घरौनी वितरण, स्वनिधि, वृ(ावस्था एवं विधवा पेंशन, पीएम आवास, उज्जवला योजना, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं के पात्रों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनको लाभान्वित किया गया। इससे पूर्व दोनों मंत्रियों ने डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी डीआईजी अभिषेक सिंह के साथ मेला परिसर में लगाई गई विभिन्न योजनाओं और विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आयोजन की सराहना की। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि आज तीन दिवसीय मेले का समापन हो गया है। इसमें युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला आयोजन किया गया। वहीं सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पात्रों को लाभ वितरण के साथ ही पात्रों को विभागीय स्टॉल्स पर योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके आवेदन भी स्वीकार किये गये हैं। इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री अनिल कुमार व कपिल देव के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, सभासद मनोज वर्मा, मोहित मलिक सहित अन्य भाजपा नेता तथा आम जनमानस उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही बरतने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने सफाई नायक को हटाया

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  चिन्मय भारद्वाज…चिट्ठी न कोई संदेश…कहां तुम चले गए….जनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »