भिड़ गए दो पक्ष, चले ईंट पत्थर, कुल्हाड़ी दिखाकर पुलिस को भी दौड़ाया

गोरखपुर- गीडा इलाके में बुलेट के साइलेंसर से तमंचे जैसी आवाज निकालने पर गाहासाड़ गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। रविवार शाम समझौता के लिए बैठक बुलाई, जिसमे दोनों पक्षों में बात नहीं बनी और ईंट पत्थर और कुल्हाड़ी से एक दूसरे पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पुलिस को भी ईंट पत्थर और कुल्हाड़ी दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के 22 दो पहिया और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हो गए। गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने हल्का सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों से 22 लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इसमें त्रियुगी, प्रदीप, गिरजेश, शेषमणि, अनिरुद्ध, नौरंग, अभय, आशुतोष, शैलेंद्र , संदेश, अवधेश, राधेश्याम, दुर्गेश तथा मुन्ना आदि के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  घुमक्कड़ क्लब ने पटेलनगर में मनाया जश्ने आजादी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पौधारोपण
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *