राजकीय इंटर कॉलेज मुज़फ्फरनगर के छात्रावास में बने बिजली के दफ्तर में लगे एसी में लगी आग

मुज़फ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रावास के द्वितीय तल पर बिजली विभाग का दफ्तर संचालित है जिसमे आज दोपहर लगभग 2 बजे दफ्तर के कमरे में लगे एसी में अचानक आग लग गयी अचानक आग लगने से अफरा तफरी फैल गयी आग ने एक दम से ही विकराल रूप धारण कर लिया प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयत्न करते हुए दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। आज रविवार होने के कारण बड़ा हादसा होने से भी टल गया चुकी आज बिजली विभाग की छुट्टी थी लेकिन छुट्टी के बावजूद कमरे का ऐसी ऑन था और कमरा खुला था ये प्रश्न है ? विधुत विभाग से निचले तल में एनसीसी का दफ्तर है और उससे ऊपर राजकीय इंटर कॉलेज का स्टाफ रहता है बिजली दफ्तर में फ़ाइल व कागज भी बड़ी तादाद में रखे हुए है । आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। लेकिन रविवार में भी दफ्तर का खुला होना और ऐसी खुला रहना यह वास्तव में बड़ा प्रश्न है। रविवार के दिन की जगह कोई और वर्किंग डे होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इसे भी पढ़ें:  छपार में रेस्टोरेंट के ताले तोड़कर सामान व नकदी चोरी की
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *