पालिका का कल्याण मण्डप देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जायेः अरविंद

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और पूर्व सभासद अरविंद धनगर ने नगरपालिका परिषद् की भूमि पर बनकर तैयार हुआ कल्याण मण्डप बारात घर सांस्कृतिक और धार्मिक विरासतों के लिए समर्पित रहकर कार्य करने वाली देवी अहिल्याबाई होल्कर का समर्पित करने की मांग की है।

बता दें कि मुख्यमंत्री कल्याण मण्डप योजना के अन्तर्गत नगरपालिका परिषद् की भूमि पर रुड़की रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने दो मंजिला कल्याण मण्डप तैयार हुआ है। यह भवन कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय इकाई सहारनपुर के द्वारा निर्मित किया गया है और कार्य पूर्ण होने के उपरांत इसको हैंड ओवर करने के लिए जल निगम ने पालिका में आवेदन कर दिया है। ऐसे में अब इस भवन के नामकरण को लेकर आवाज उठी है।

पालिका में पूर्व सभासद रहे अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के संगठन महामंत्री अरविन्द धनगर ने इस कल्याण मण्डप को देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम करने की मांग करते हुए बताया कि इसके लिए वो पूर्व में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले थे और उन्होंने उस समय भी इसको देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम समर्पित करने के लिए आग्रह किया था। पूर्व सभासद ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने तत्कालीन चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल से पालिका की भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर यहां पर गरीब कन्या विवाह स्थल निर्मित कराया था। उस दौरान ही यह मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  जानसठ में युवक ने टायरों की दुकान में की आत्महत्या

अब यहां पर यूपी सरकार की योजना के तहत कल्याण मण्डप तैयार हुआ है, तो यह समाज की भावनाओं को देखते हुए देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने पूर्व में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप से मिलकर भी समाज की ओर से यह मांग रखी थी। पूर्व सभासद अरविन्द ने कल्याण मण्डप को जल्द हैंड ओवर कराकर इसका जनता को लाभ प्रदान करने की लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से भी आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें:  कैलाश पर्वत से मूर्तियों की चोरी को लेकर जैन समाज में रोष

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  जानसठ में युवक ने टायरों की

Read More »