शर्मनाक : 22 साल से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था पिता… मां भी रही चुप

 रोपड़-    रोपड़ में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी के साथ 22 साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब बच्चे को जन्म दिया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पिता पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस से पूछताछ में युवती ने जो आपबीती बताई, उससे सभी की नजरें शर्म से झुक गई। घटना का पता तब चला जब पीड़िता को सेहत संबंधी समस्या आई। वह एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई। वहां पर डाक्टर ने उसे गर्भवती पाया। पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन उसके कुंवारी होने की जानकारी होने पर अस्पताल ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि लड़की का पिता ही उसके साथ नाजायज संबंध बनाता रहा है। यह सुनकर पुलिस भी शर्मसार हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह 10 साल की थी तभी से उसका पिता उसके साथ नाजायज संबंध बनाता आ रहा है। उसने कई बार विरोध का प्रयास किया लेकिन वह असफल रही।एसएचओ पवन चौधरी ने बताया कि पीड़िता की उम्र इस समय 32 साल है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की मां को इस बारे में पता था। आरोपी उसके साथ मारपीट कर उसे मुंह न खोलने के लिए डराता था। इसी कारण मां भी बेटी को बचाने में बेबस थी।

इसे भी पढ़ें:  पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »