शिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, बैठक के बाद डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

मुजफ्फरनगर। शरद )तु की महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शनिवार को शहर में शिव भक्ता कांविड़यों की भारी भीड़ नजर आई। ऐसे में डाक कांवड़ों का दौर भी शुरू होने जा रहा है। शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर भारी संख्या में निकल रहे हैं, जो एक दो दिनों में शहर से होकर गुजरेंगे। इसके साथ ही आगामी दिनों में रमजान भी शुरू होने जा रहे हैं। इसी को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। शनिवार को डीएम और एसएसपी ने पहले शांति समिति की मीटिंग की और इसके बाद कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के लिए पूरे अमले के साथ सड़क पर उतर पड़े।

25 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों के द्वारा कांवड़ यात्रा को विराम देकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की पूरी तैयारी है। ऐसे में शहर से शिव भक्तों का गुजरना भी हो रहा है और शनिवार को एक जत्थे के रूप में शिव भक्त कांवड़िया शहर से गुजरते हुए नजर आये। इसकी तैयारियों को परखने और शिवरात्रि के साथ ही रमजान में सुविधा एवं व्यवस्था बनाये रखने तथा समस्याओं को जानने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी डीआईजी अभिषेक सिंह ने शांति समिति की बैठक ली।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई इस बैठक में सभासदों तथा दोनों वर्गों के गणमान्य लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उठाते हुए पानी, सड़क और बिजली जैसे मुददों को अधिकारियों के सामने रखा। बैठक के उपरांत डीएम और एसएसपी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के काफिले के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के लिए सड़कों पर उतर आये। शिव चौक पहुंचकर डीएम उमेश मिश्रा ने यहां पर जलाभिषेक तथा सुरक्षा बंदोबस्तों का जायजा लिया तो कांवड़ मार्ग से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने और सड़कों के गडढे को भरने, पेजलापूर्ति के साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति, एसपी ट्रेफिक अतुल चौबे, सीओ सिटी राजू कुमार साव, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जौहरा अनाथालय के खिलाफ क्रांतिसेना ने किया प्रदर्शन

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »