रोहतास- बदमाशों ने मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे ऑटो सवार दो परीक्षार्थियों को गोली मार दी। गोली लगने से घायल एक छात्र अमित कुमार की शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। जिसका इलाज चल रहा है। इन दोनों का कसूर सिर्फ इतना था कि दोनों ने परीक्षा देते वक्त अपना पेपर दिखाने से मना किया था। और, आरोपी छात्रों को नकल करने से मना किया था। दोनों परीक्षार्थी डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजूबीघा गांव के निवासी हैं और दोनों एक साथ ही मैट्रिक की परीक्षा देकर गुरुवार शाम वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इधर, एक छात्र की मौत के बाद शुक्रवार की सुबह परिजन आक्रोशित हो गए और राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को जामकर प्रदर्शन किया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डेहरी एएसपी कोटा किरण कुमार सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों काे समझा-बुझाकर शांत करवाया। गुस्साए लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर सड़क से दूर हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 1 घंटे तक की यातायात बाधित रहा। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति





