साप्ताहिक बंदी में औचक निरीक्षण कर चेयरपर्सन ने परखी नाला सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा साप्ताहिक बंदियों के दिन शहरी बाजारों और मुख्य मार्गों पर नाले व नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में मंगलवार को शहरी क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी के दौरान नाला गैंग के सहारे भगत सिंह रोड की सफाई कराई गई, जिसे परखने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शहरी क्षेत्र में सफाई, विकास और जलापूर्ति सहित अन्य कार्यों को सुचारू रखने के लिए लगातार निरीक्षण कर रही हैं। उनके द्वारा मंगलवार को नई मंडी से शहर के शिव चौक तक औचक निरीक्षण करते हए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। सवेरे वो मंडी क्षेत्र में पहुंची और साफ सफाई को लेकर सफाई नायक को संवेदनशील होकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। इसके बाद मंगलवार को शहरी क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी होने के कारण नाला गैंग के सहारे नाला-नाली सफाई अभियान को परखने के लिए भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आज सवेरे वार्ड संख्या 36, 47 और 49 में सफाई कार्यों का जायजा लिया गया। टिकैत चौक, जानसठ रोड, नई मंडी के बाद शिव चौक से हनुमान चौक तक भगत सिंह रोड पर नाला गैंग के सहारे नाली व नाला सफाई कार्य को परखा। दुकानदारों और व्यापारियों से दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने और नाले-नालियों पर सीसी स्लैब हटवाकर लोहे के खुलने वाले जाल लगवाने के लिए भी कहा गया, ताकि सफाई कार्य और जल निकासी में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने व्यापारियों से सीधा संवाद करते हुए उनसे कूड़ा करकट एकत्र करने के लिए दुकानों में डस्टबिन रखने और नालियों में कूड़ा न फेंकने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पालिका के द्वारा नाइट स्वीपिंग के साथ ही शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर नाला व नालियों की सफाई के लिए नाला गैंग लगाकर विशेष सफाई अभियान शुरू किया है, जो साप्ताहिक बंदी वाले दिन किया जा रहा है। रविवार को मंडी और मंगलवार को शहरी क्षेत्र में बाजार बंद रहते हैं, इसी कारण आज भगत सिंह रोड पर नालियों की सफाई कराई गई। कई जगह दुकानों के बाहर नालियों को सीसी स्लैब से कवर्ड किया गया था, जहां सफाई में दिक्कत आ रही है। इनको हटवाकर लोहे के जाल लगवाने के लिए कहा गया है। यह अभियान निरंतर जारी रखा जायेगा। इसमें सभी को सहयोग के लिए भी हम प्रेरित कर रहे हैं। सफाई नायकों से भी उन्होंने गुणवत्तापरक सफाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान सभासद रजत धीमान, समाज सेवी विवेक गर्ग, सुमित पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  नालों पर अतिक्रमण देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  देशभक्त किसान नेता धर्मेंद्र मलिक का हिंदू संगठनों ने किया

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत, जीरो बैलेंस पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली।

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच सरकार ने राहत वाला फैसला लिया है। अब जीरो बैलेंस होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बंद नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 2 किलोवाट तक के भार वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक की सीमा तक बाधित न किया जाए। यह फैसला लखनऊ स्थित शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता शिकायतें, बैलेंस खत्म होने के बाद होने वाली परेशानी और मीटर बदलने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा

Read More »
गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर में 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर।

गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद (गाजियाबाद एनकाउंटर): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जघन्य अपराध के एक आरोपी को मार गिराया है। अपनी ही 4 साल की सगी भांजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर (गाजियाबाद एनकाउंटर) में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आरोपी की पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही वह फरार था और यूपी पुलिस (UP Police) ने उस पर

Read More »