नवनिर्माणाधीन आई हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क आई कैम्प

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने लायंस क्लब लोटस द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र जंाच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा किया गया।

शिविर मंे आए लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कुंजबिहारी अग्रवाल ने सर्वप्रथम नवनिर्माणाधीन आई हॉस्पिटल की प्रगति से सभी को अवगत कराया। शिविर की संयोजिका एवं आई हॉस्पिटल की सीईओ डा.अनुराधा वर्मा ने बताया कि शिविर में 90 मरीजों का पंजीकरण करके उनके नेत्रों का परीक्षण किया गया तथा 8 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर ऑपरेशन के लिए उन्हें बस द्वारा गाजियाबाद भेजा गया। क्लब अध्यक्ष योगेन्द्र काम्बोज ने लायंस क्लब लोटस के आगामी कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि होली पर लायंस क्लब लोटस एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम भी करेगा।

राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि इस जनपद के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि इस जनपद मे करोड़ो रूपये की लागत से मल्टी स्पेशलटी आई हॉस्पिटल बनने जा रहा है, जिसके लिए लायंस क्लब लोटस एवं अन्य लायंन बन्धु साधुवाद के पात्र है। शिविर में नेत्र परीक्षण से पूर्व सभी मरीजों का ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर बंसल नर्सिग होम के चिकित्सक डा. इरफान शेख व डा. खुर्रम अली ने किया। लाभार्थियों को नए हॉस्पिटल के बारे मे राजन अग्रवाल द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस अस्पताल के बनने से केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि आसपास के दूसरे क्षेत्र के लोगों को भी आधुनिक उपचार प्राप्त करने का लाभ मिलेगा। उन्होंने पालिका स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी एक लाख 24 हजार वोटों से आगे, स्मृति 50 हजार से पीछे

कार्यक्रम मे डा. मुकेश अरोरा, उद्यमी नीलकमल पुरी, मनोज जैन एलजीे, विपिन संगले, डा. मनोज काबरा, डा. अरूण अरोरा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, समाजसेवी पंडित राजीव वत्स पंडित, भाजपा नेता शुभम वत्स, कीमती लाल जैन, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, अशोक अग्रवाल, विपुल भटनागर, भाजपा नेता कुशपुरी, डा. पी.के.काम्बोेज, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सपा नेता राकेश शर्मा, राघव स्वरूप, नीरज साहनी, गौरव गोयल, संजय गोयल, मुकेश सिंघल नोएडा, अचल गुप्ता, अनुज बंसल, शशंाक जैन आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। मरीजों का पंजीकरण अंकुर सिंघल ने किया। क्लब की सचिव व कोषाध्यक्ष अनुपमा गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर प्रत्येक माह आयोजित किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओमबीर और सालिम की ताजपोशी से पालिका में जश्न

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  जागृतिकारी संत नयन सागर ने समाज को दिया एकता का मूल मंत्रहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR RAIN-जनता ने जनप्रतिनिधियों को दिखाये

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  जागृतिकारी संत नयन सागर ने समाज को दिया एकता का मूल मंत्रहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR RAIN-जनता ने जनप्रतिनिधियों को दिखाये बदहाली के नालेमंत्री ने जिलाधिकारी,

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »