डीआईओएस ने रोका वेतन, धरने पर बैठे शिक्षक

मुजफ्फरनगर। अपार आईडी जनरेट करने के अभियान में जनपद में लक्ष्य के अनुसार कार्य नहीं होने के कारण शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराते हुए शिक्षा विभाग ने जनपद में सभी माध्यमिक शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाई तो अब शिक्षकों और शिक्षा विभाग के बीच टकराव के हालात बन गये हैं। इस फैसले के विरोध में शुक्रवार को जिले के माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और सीएम योगी को ज्ञापन भेजकर समय से कदम न उठाने पर डीआईओएस के खिलाफ ही कार्यवाही करने और वेतन जारी कराने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक ;डीआईओएसद्ध के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ से जुड़े माध्यमिक शिक्षक और शिक्षिकाएं शुक्रवार को उनके कार्यालय परिसर में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने के साथ ही धरना शुरू कर दिया। इस दौरान संघ जिलाध्यक्ष डॉ. राहुल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि डीआईओएस के द्वारा शिक्षक विरोधी मानसिकता के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कॉलेजों में विद्यार्थियों के अपार आईडी जनरेशन को लेकर दिशा निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर मनमाने ढंग से जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों का माह जनवरी 2025 का वेतन अवरोध कर दिया है, जिससे भारी परेशानी और मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज इस निर्णय के विरोध में ही संघ ने आवाज उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीआईओएस की लापरवाही और समय से कदम नहीं उठाने के कारण ही जनपद अपार आईडी जनरेट करने में लक्ष्य से पिछड़ा है। इस कार्य के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय तथा राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ के द्वारा सितम्बर व अक्टूबर माह में ही सभी डीआईओएस को विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए गये थे। इस पर तत्समय कदम नहीं उठाये गये और अब लक्ष्य पूर्ण नहीं होने का बहाना बनाकर शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों व कर्मचारियों का वेतन रोका जा रहा है, जो निंदनीय है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री योगी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें कहा गया है कि अब यदि जल्दबाजी में अपार आईडी जनरेट कराने का कार्य कराया गया तो इसमें गलतियों की प्रबल संभावना होने के कारण इसका खामियाजा भविष्य में विद्यार्थियों को भुगतना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया बालाजी जयंती रूट का निरीक्षण

महिला विंग की जिलाध्यक्ष बबीता राणा ने कहा कि डीआईओएस ने अपार आईडी जनरेशन का लक्ष्य 80 प्रतिशत तय किया है, जनपद में करीब 60 फीसदी कार्य शिक्षकों ने किया है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों के डाक्यूमेंट मिस मैच हो रहे हैं, उनका कार्य नहीं हो पा रहा है, क्योंकि आधार कार्ड अपडेशन में समय लग रहा है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि जनपद में डीआईओएस बिना अभिभावकों की सहमति से अपार आईडी जनरेट करवा रहे हैं, जो गलत है। इसमें शिक्षकों का दोष नहीं है। उन्होंने रूका हुआ वेतन जारी कराये जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि ये निर्णय नहीं हुआ तो जनपद के शिक्षक शिक्षा कार्य से विरत रहकर सामूहिम रूप से हड़ताल करेंगे। धरने की अध्यक्षता यशपाल सिंह व संचालन जिला मंत्री सुनील चौधरी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. राहुल कुशवाहा, बबीता राणा, यशपाल सिंह, कपिल त्यागी, सुनील चौधरी, शालिनी सिंह, सत्यकाम तोमर, बाकर अली, तेजपाल सिंह, नीरज कुमार, विनोद, विनुज कुमार, मनोज शर्मा, वशिष्ठ भारद्वाज सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  राजकीय पुस्तकालय परिसर आर ओ वाटर कूलर का लोकार्पण

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कप्तान ने पुलिस शाखाओं के कामकाज को परखाहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10वीं में दिशा और दिव्यांशी, 12वीं

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग का बड़ा घोटालाः पूरण सिंहहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से कड़े

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  पालिका का टैक्स चुकाने को मंडी समिति ने 700 व्यापारियों को

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »