MUZAFFARNAGAR–शहर के विकास को साथ आये पालिका और प्राधिकरण

मुजफ्फरनगर। शहर के सौन्दर्यकरण के साथ ही विकास कार्यों में आपसी विभागीय टकराव टालते हुए एक समन्वय स्थापित करने के प्रयासों के दौरान अब पालिका और प्राधिकरण ने हाथ आगे बढ़ाते हुए शहरी विकास का खाका खींचने के लिए कदमताल की है। इसमें शहर के चौराहों, सड़कों, डिवाईडर और पार्कांे के विकास के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे और क्षेत्र विभाजन करते हुए उसको विकास के पैमाने पर विकसित करने के लिए योजनाओं को बनाकर उनको एक दूसरे के साथ साझा करते हुए शहर को सुन्दर रूप देने के लिए कार्यों में एकरूपता लाने का भी प्रयास किया जायेगा। इसके लिए मंगलवार को एमडीए सभाकक्ष में आयोजित की गई मीटिंग के दौरान पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ एमडीए वीसी कविता मीणा ने अपनी अपनी टीमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बता दें कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विकास कार्यों को लेकर विभागीय समन्वय स्थापित करने पर बल दिया है। खासकर मुजफ्फरनगर शहर के विकास और सौन्दर्यकरण के लिए नगरपालिका परिषद् तथा मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना को एकरूपता प्रदान करते हुए समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया गया है। इसी को लेकर शहर के विकास के लिए पालिका और प्राधिकरण के द्वारा तैयार किये गये प्लान पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और एमडीए वीसी कविता मीणा ने अपनी अपनी टीमों के साथ मीटिंग करते हुए चर्चा की और विस्तृत जानकारी एक दूसरे के साथ साझा करते हुए कार्यों में टकराव टालकर समन्वय बनाने का काम किया। इस मीटिंग का उद्देेश्य यही रहा कि शहरी विकास के लिए प्रस्तावित कार्यों में एकरूपता लाई जा सके और कुछ समस्याओं का हल मिलकर तलाश किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक नूरसलीम के स्टील प्लांट में पकड़ी टैक्स चोरी

पालिका और प्राधिकरण के अधिकारियों ने भविष्य में प्रस्तावित कुछ प्रमुख कार्यों को एक दूसरे के साथ साझा किया और सहमति बनाई गई। कुछ कार्यों के लिए एनओसी प्रकरण पर भी चर्चा हुई। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि अक्सर विभागीय समन्वय की कमी के कारण कई बार विकास कार्यों में कई प्रकार की बाधा बनती रही है, या एक ही कार्य पालिका के साथ दूसरे विभागों के द्वारा भी किया गया है। इसी को लेकर एमडीए के साथ मीटिंग कर पालिका के द्वारा शहरी विकास और सौन्दर्यकरण के लिए प्रस्तावित कार्यों की योजना को साझा करते हुए समन्वय बनाया गया है। बताया कि कंपनी बाग को पालिका विकसित कर रही है तो कंपनी बाग के बाहर सूजडु चुंगी से मीनाक्षी चौक तक मेरठ रोड को एमडीए द्वारा विकसित करते हुए यहां पर ग्रीन पाथ-वे बनाने की योजना है। इसी प्रकार अन्य कई कार्यों पर चर्चा की गई है। इससे शहर के विकास में तेजी आयेगी और पालिका को भी राहत मिलेगी। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि मीटिंग कुछ समस्याओं का समाधान तलाशने और आपसी समन्वय बनाने के लिए किया गया था। इसमें श्रीराम कॉलेज के पास परिक्रमा मार्ग पर नाला बंद होने के कारण हो रहे जलभराव की समस्या का समाधान पालिका और प्राधिकरण के अधिकारी मिलकर करेंगे। एक संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण के लिए कहा गया है। वहीं शहरी चौराहों और पार्कों का विभाजन करते हुए उनके विकास के लिए योजना बनाने पर सहमति बनी है ताकि अनावश्यक रूप से एक ही कार्य पर दोनों का पैसा बर्बाद न हो सके।

इसे भी पढ़ें:  SOCIAL WORK-शिव से क्रांति तक ललित ने पूरे किये सेवा के 31 साल

पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मंगलवार को एमडीए और पालिका की पूरी टीम ने शहर के सौन्दर्यकरण के लिए प्रस्तावित कार्यों को एक दूसरे से साझा किया है। एमडीए के सहायक नगर नियोजक मोहित प्रताप सिंह ने बताया कि इस मीटिंग का उद्देश्य यही रहा है कि पालिका और प्राधिकरण के बीच विकास कार्यों को लेकर एकरूपता और एक मानक तय करने का काम किया जा सके ताकि शहर को सुन्दर रूप प्रदान किया जा सके। पालिका एई अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एमडीए के साथ आज प्रस्तावित विकास कार्यों में समन्वय बनाने का प्रयास किया गया है। इसमें सरकूलर रोड पर सूजड़ू चुंगी से महावीर चौक तक पालिका पाथ वे का निर्माण करेगी तो मेरठ रोड पर मीनाक्षी चौक तक एमडीए पाथ वे बनायेगा। पालिका अहिल्याबाई होल्कर और वहलना चौक का सौन्दर्यकरण करा रही है तो एमडीए महावीर चौक का सौन्दर्यकरण करायेगा। इसी प्रकार कई कार्ययोजनाओं को एक दूसरे के साथ साझा किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, एडीएम उपाध्यक्ष कविता मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति, पालिका एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, एई जलकल सुनील कुमार, एमडीए एक्सईएन विनीत अग्रवाल, एई अजय कुमार जैन, जेई हितेश गुप्ता, सहायक नगर नियोजक मोहित प्रताप, लिपिक लेखपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसडीएम मोनालिसा ने छापा मारकर पकड़ा अवैध मिट्टी खनन

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसडीएम मोनालिसा ने छापा मारकर पकड़ा अवैध मिट्टी

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरियाबुढ़ाना

Read More »