सीएमओ ने नगरीय पीएचसी का औचक निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का गहनता के साथ निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के द्वारा मंगलवार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को कहा कि वह अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता को ओर अधिक सुधारने का प्रयास करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी में वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका आदि का निरीक्षण किया उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वालिया उस्मानी को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ससमय उपस्थित होकर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत को धमकी से भाकियू में आक्रोश
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *