मकान पर पलटा मिट्टी से भरा डंपर, मां और तीन बच्चे घायल

देवबंद। देवबंद की शेखुल हिंद कालोनी में डूडा द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मिट्टी भराव का कार्य चल रहा है। सोमवार को एक डंपर मिट्टी लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसका पहिया धंस गया और डंपर सड़क किनारे एक मकान पर पलट गया। मकान की दीवार और सीमेंट की चादर से बनी छत क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी चपेट में आकर मकान के भीतर मौजूद बेवा महिला शहरूना और उसके तीन मासूम बच्चे घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  सियासी अखाड़े में उतरी सुम्बुल बोलीं-शिक्षा और भाईचारा हमारी प्राथमिकता

देवबंद की शेखुल हिंद कालोनी में डूडा द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मिट्टी भराव का कार्य चल रहा है। सोमवार को एक डंपर मिट्टी लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसका पहिया धंस गया और डंपर सड़क किनारे एक मकान पर पलट गया। मकान की दीवार और सीमेंट की चादर से बनी छत क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी चपेट में आकर मकान के भीतर मौजूद बेवा महिला शहरूना और उसके तीन मासूम बच्चे घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान सूचना पर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की एंबुलेंस से घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी। पालिकाध्यक्ष ने महिला की हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया है। बताया गया कि हाल ही में महिला के पति की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  गुंडों की कोई जाति नहीं, अपराधी को माफी नहींः कपिल देव
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *