ACHIEVEMENT–कर्तव्य पथ पर ‘शक्ति स्वरूप’ दिखाने वाली मुजफ्फरनगर की मासूमा ने जीता दिल

मुजफ्फरनगर। 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो के समक्ष भारतीय जवानों ने जहां शौर्य प्रदर्शन किया, वहीं देश के राज्यों और विभागों की ओर से चुनिंदा लोगों ने भी अपने अपने सांस्कृतिक इतिहास का प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ इस परेड में हिस्सा लिया। ऐसी ही एक झांकी के साथ कर्तव्य पथ पर निकली परेड में सहभागिता करने वाली जनपद की बेटी मासूमा जैदी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से टीम के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है। इससे मासूमा के परिवार में हर्ष का वातावरण है तो इस बेटी की उपलब्धि पर जनपद मुजफ्फरनगर भी गौरवान्वित हो रहा है।

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड समारोह आयोजित किया गया। इसमें जहां सैन्य बलों के जवानों ने शौर्य प्रदर्शन किया तो वहीं झांकियों के माध्यम से भी अलग अलग राज्य और विभागों के कार्यों को बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से महिला एवं बाल कल्याण विषय में महिला सशक्तिकरण आधारित झांकी का प्रस्तुतिकरण कर्तव्य पथ पर किया गया। इसमें टीम के साथ जनपद के मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी अमजद अली उर्फ मोमा की बेटी मासूमा जैदी ने एक महिला चिकित्सक की भूमिका में प्रतिभाग किया। इस झांकी को विभागीय श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर चुना गया। इसके लिए आयोजित हुए पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के द्वारा मासूमा जैदी और टीम में शामिल अन्य प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मासूमा जैदी की इस उपलब्धि के कारण उनके परिवार में हर्षाेल्लास का वातावरण बना हुआ है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चयनित झांकियों के टीम मैम्बरों के साथ फोटो सेशन भी कराया गया।

यह सम्मान पाने से प्रसन्न मासूमा जैदी ने बताया कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग भारत सरकार की इस झांकी को महिला सशक्तिकरण को समर्पित किया गया। इसमें भारत की महिला के शक्ति स्वरूप को दर्शाते हुए संदेश दिया गया कि भारतीय महिला सशक्त, शक्तिशाली और किसी भी क्षेत्र में किसी भी पेशे या व्यवसाय को अपनाने के लिए स्वतंत्र है, चाहे वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, प्रशासन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता या अंतरिक्ष ही क्यों न हो। यह छवि आज की सशक्त भारतीय महिला की ताकत और मल्टीटास्किंग कौशल को रेखांकित करती है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सशक्त नारी, सशक्त भारत की भावना को मूर्त रूप देने वाली साबित रही। इस सफलता को मासूमा ने टीम की जीत बताते हुए कहा कि देश में प्रथम स्थान पर अवार्ड पाना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। अमजद अली ने बताया कि उनकी बेटी मासूमा जैदी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीसीए की शिक्षा ग्रहण कर रही है। इससे पहले साल 2020 के गणतंत्र दिवस समारोह में भी मासूमा ने झांकी में प्रतिभाग किया था और अवार्ड पाया था। मासूमा ने यह उपलब्धि हासिल कर मुजफ्फरनगर जनपद को भी गौरवान्वित करने का काम किया है। इसकी जानकारी मिलने पर नाते रिश्तेदार, पडोसियों और दोस्तों ने भी मासूमा को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ रोड पर पीएनबी शाखा में चोरी का प्रयास, खिड़की तोड़ी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ रोड पर पीएनबी शाखा में चोरी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एमडीए के तुगलकी फरमान के खिलाफ कृष्ण गोपाल ने उठाई आवाजफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एमडीए के तुगलकी फरमान के खिलाफ कृष्ण गोपाल ने उठाई आवाजइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  देश की बेटी कर्नल सोफिया को भाजपा मंत्री द्वारा आतंकवादियों की बहन बताना निंदनीयः जिया चौधरीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन

Read More »