कोहरे के बीच एसडी डिग्री कॉलेज के मैदान पहुंचे मंत्री कपिल देव, सुनी खिलाड़ियों की बात

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव ने बुधवार को एसडी डिग्री कॉलेज के मैदान पर पहुंचकर वहां खिलाड़ियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझा और उसके निदान के लिए पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

नगर विधायक और मंत्री कपिल देव अग्रवाल बुधवार को कोहरे के बीच ही अलसुबह भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर आ पहुंचे। उन्होंने यहां पर अभ्यास में व्यस्त खिलाड़ियों और विद्यार्थियों से मुलाकात करते हुए उनसे मन की बात की और उनकी समस्याओं को भी सुनने का प्रयास किया। यहां पर खिलाड़ियों ने कोई भी सुविधा नहीं होने और सफाई का अभाव रहने के कारण गन्दगी फैलने की शिकायत की तो मंत्री ने पालिका के अधिकारियों और कॉलेज के लोगों को बुलाकर मैदान पर जनसुविधा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा और समस्याओं का समाधान कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने युवाओं से बात करते हुए उनको भी स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत का संकल्प लिया है। इसमें सभी की सहभागिता होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  सशक्त युवा-महिलाएं मजबूत राष्ट्र की पहचानः कपिल देव


इसके लिए हम सभी को प्रतिदिन 15 मिनट साफ-सफाई के लिए श्रमदान करना है। उन्होंने कहा कि मैदान की सफाई के लिए खिलाड़ियों का भी दायित्व बनता है। वो स्वयं यदि रोजाना दस मिनट भी मैदान की सफाई के लिए दें तो यहां पर सफाई के लिए किसी ओर पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। मंत्री कपिल देव ने बताया कि आज वो स्वच्छता के प्रति संदेश देने के लिए एसडी डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर युवाओं के बीच पहुंचे थे, उनकी समस्याओं को भी सुना, मैदान पर प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था नहीं पायी गई, इसके साथ ही वहां पर सफाई का अभाव रहने की शिकायत भी खिलाड़ियों ने की। पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को मौके पर ही बुलाकर नियमित सफाई व्यवस्था करने के साथ ही मैदान पर प्रकाश और पेयजल के साथ ही खिलाड़ियों के लिए अन्य सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश दिये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगनहर पर ट्रैक्टर चालक को लूटने वाला बदमाश घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अस्थि विसर्जन को जा रहा दिल्ली का परिवार हादसे का शिकार, दो की मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  रैपिड रेल की डीपीआर फाइनल जल्द शुरू होगा कामः संजीव बालियानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  रैपिड रेल की डीपीआर फाइनल जल्द शुरू होगा कामः

Read More »