मुख्य मार्ग पर कूड़ा डालने वाले पांच दुकानदारों को पालिका ने भेजा नोटिस

मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्गों पर यहां वहां कूड़ा करकट डालकर गन्दगी फैलाने के मामले में नगरपालिका परिषद् की ओर से दुकानदारों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पहले कदम में भगत सिंह रोड के पांच दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए उनसे गन्दगी फैलाने पर जवाब मांगते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। इससे व्यापारियों में हड़कम्प मच गया है।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा मुख्य मार्गों को पूरी तरह से गन्दगी मुक्त करने का अभियान संवेदनशीलता के साथ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नाइट स्वीपिंग अभियान भी शुरू किया गया है, यहां पर अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है, लेकिन प्रतिदिन रात्रि में मुख्य मार्ग और प्रमुख बाजारों की सड़कों पर यहां वहां दुकानों के सामने ही कूड़ा करकट के ढेर लगे नजर आते हैं। ऐसे में नगरपालिका ने अब इसको रोकने के लिए कार्यवाही की है।

इसे भी पढ़ें:  मूलचंद रिसोर्ट पर हुआ यूपी भाजपा महामंत्री अमरपाल मौर्य का स्वागत

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि पालिका में चेयरपर्सन और ईओ के निर्देशन में नाइट स्वीपिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य मार्ग और प्रमुख बाजारों की सफाई पर विशेष जोर दिया गया है, लेकिन नाइट स्वीपिंग अभियान के बावजूद भी मुख्य सड़कों पर कूड़ा डाला जा रहा है। ईओ के निर्देश पर ऐसे दुकानदारों को चिन्हित करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, जिनकी दुकानों के आसपास मुख्य मार्ग और बाजार में सड़कों पर ही कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। पहले चरण में इस मामले में घेर काले राय भगत सिंह रोड निवासी नरेश कुमार पुत्र बकतावर सहित पांच दुकानदारों को नोटिस भेजे गये हैं। गन्दगी फैलाने पर इन लोगों से जवाब तलब किया गया है। इनमें से नरेश कुमार ने जवाब दाखिल किया है। इनमें कहा गया है कि उनके द्वारा सड़क पर कूड़ा नहीं डाला जाता है, बल्कि काफी समय से उनके मकान के पास ही कूड़ा डाला जाता रहा है, इसके लिए वो सभी को मना भी करते रहते हैं, लेकिन कोई नहीं मानता है, वो पालिका को गन्दगी हटाने में पूर्ण सहयोग को तैयार हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नोटिस के बाद भी कूड़ा बंद नहीं होता है तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका ने टैक्स के रूप में की रिकॉर्ड वसूली

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका ने टैक्स के रूप में की रिकॉर्ड वसूलीजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  मूलचंद रिसोर्ट पर हुआ यूपी भाजपा महामंत्री अमरपाल मौर्य का स्वागत बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »