खतौली में 40 बीघा भूमि पर बन रही कालोनियों पर एमडीए ने चलाया बुलडोजर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा खतौली क्षेत्र में 04 स्थलों पर लगभग 40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इस दौरान एमडीए अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान लोगों का भी जमावडा हो गया था।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली के अन्तर्गत उपाध्यक्ष मु०वि०प्रा० श्रीमती कविता मीना के निर्देशन में मंगलवार को अवैध कॉलोनाइजर राहुल अरोड़ा आदि के द्वारा भूस्वामियों के साथ मिलकर सफेदा रोड फ्लाईओवर के पास, लगभग 10 बीघा भूमि में, अवैध कॉलोनाइजर मुबसरा कमर पत्नी आमिर अहमद आदि द्वारा तहसील के निकट बुआडा रोड पर भूस्वामियों के साथ मिलकर लगभग 12 बीघा में, अवैध कॉलोनाइजर विभूति गुप्ता आदि द्वारा ग्राम शेखपुरा में लगभग 15 बीघा में भूस्वामियों के साथ मिलकर, अवैध कॉलोनाइजर दिनेश जैन आदि के द्वारा गंगाधड़ी में पेट्रोल पंप के पीछे, जानसठ रोड पर लगभग 03 बीघे में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया।

उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। बताया कि मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 04 स्थलों पर लगभग 40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय पुलिस बल व प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंतागण के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर व मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार आदि भी मौके पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गजबः आधार कार्ड दिखाओ... फिर गांव में आओ

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  आकाश आनंद के ससुर ने मायावती से की क्षमा याचनाए.. कभी नाजायज फायदा नहीं उठाउंगास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  आकाश आनंद के ससुर ने मायावती से की क्षमा याचनाए.. कभी नाजायज फायदा नहीं उठाउंगावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  गजबः आधार कार्ड दिखाओ… फिर गांव में आओभाकियू नेता

Read More »