योगी बोले-दंगे के बारूद को ठण्डा करेगा हैण्डपम्प

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और इनके सहयोगी सभी देश के कानून, धार्मिक आस्था में विश्वास नहीं करते हैं। गंगा स्नान की महत्ता को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदान तिथि को आगे बढ़ाया तो सपा के लोग इसका विरोध करने लगे। ये लोग धार्मिक आस्था का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सपाईयों को भय के पर्याय के रूप में देखा जा रहा है। जहां भी बेटियों को सपाई नजर आते हैं, वो घबराने लगती हैं। इस चुनाव में जनता सुशासन और सुरक्षा के लिए एनडीए के साथ खड़ी है और उपचुनाव में विपक्षी दलों का पूरा सफाया करने को अपने वोट का प्रयोग करेगी।

मीरापु विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए गठबंधन के अन्तर्गत रालोद की प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल के समर्थन में शुक्रवार को मोरना इण्टर कॉलेज के मैदान पर जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सूबे के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही रालोद प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी मौजूद रहे। जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवार्दी पार्टी नहीं चाहती थी कि उपचुनाव की तारीख को आगे बढ़ाया जाये। जबकि गंगा स्नान के लिए धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। यह त्योहार महत्वपूर्ण रहता है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के श्र(ालु गंगा स्नान के लिए कई दिन पहले ही चले जाते हैं, वहां विश्राम करते हैं। हम निर्वाचन आयोग का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने गंगा स्नान का सम्मान किया, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं चाहती है।

खटाखट देने वालों में खटपट, हो गया सपा-कांग्रेस का तलाक

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने खटाखट के नाम पर जनता को गुमराह किया। इनके खटाखट का ईनाम क्या मिला, अब दोनों में खटपट शुरू हो गई। जनता के पास अब इस समाजवादी पार्टी को सफाचट करने का अवसर आया है। उन्होंने 2013 का दंगा याद दिलाते हुए कहा कि हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। याद करिए तब सपा सरकार के मुखिया उन दंगाइयों को सरकारी आवास में बुलाकर सम्मानित कर रहे थे।

आपने देखा होगा कि जहां का किसान धरती मां पर मेहनत और पुरुषार्थ लगाकर सोने जैसी फसलें उगाता है, उसे ये लोग इस क्षेत्र से अपने घर से पलायन कराने पर मजबूर कर रहे थे। उस दौर में समाजवादी पार्टी समाज को बांटकर पूरी ताकत लगा रही थी, लेकिन आज बेटियों और बहनों की इज्जत के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता। अपराधियों को मालूम है कि उसकी सजा उसे क्या मिलेगी। किसानों के मोटर चुराने की कीमत क्या चुकानी पड़ेगी। लेकिन आज भी जहां भी बेटियों को सपाई नजर आ जाते हैं, वहां वो अपनी सुरक्षा को लेकर घबराहट महसूस करने लगती हैं। हमने सुशासन, सम्मान और सुरक्षा की प्रतिब(ता को पूरा करने के लिए काम किया है। इसलिए जनता एनडीए के साथ खड़ी है।

इसे भी पढ़ें:  माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

भारत रत्न चरण सिंह और धन सिंह कोतवाली को सीएम ने बताया आदर्श

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भजापा सरकारों में विकास की बात करते हुए कहा कि अब मेरठ से दिल्ली की दूरी भी रैपिड ने तय कर ली है। बहुत जल्द ये परियोजना मुजफ्फरनगर तक भी पूरी होगी। अन्नदाता किसानों को सात वर्ष में दो लाख 53 हजार किसानों को गन्ना भुगतान कराया है। किसान आज सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। हमें गुंडे और दंगाई नहीं चाहिए। विकास के बैरियर को हटाने वाले लोग चाहिए। किसान का सम्मान करने वाले लोग चाहिए। भाजपा और आरएलडी की सरकार ही इस कार्य को कर सकती है, क्योंकि हमारे आदर्श चौधरी चरण सिंह हैं, धनसिंह कोतवाल जैसे महापुरुष हैं। जिनका सबकुछ मातृभूमि के लिए समर्पित हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां दंगे का जो बारूद पैदा किया गया, उसको ठण्डा करने के लिए हैण्डपम्प का पानी काफी है। इसको इतनी जोर से चला दो कि एनडीए की जीत को रोक न पाये। उन्होंने सपा को दंगाईयों के साथ खड़े रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर जो प्रत्याशी दिया गया है, उसका परिवार दंगे के सरगनाओं में से एक रहा है। ये जनता याद रखेगी। सपा मुखिया दंगाईयों को सम्मानित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने बसी-खुब्बापुर में पंचायत कर किया किसान संवाद

जयंत बोले-न घबराएं किसान, गन्ने का भाव बेहतर मिलेगा

जनसभा में केन्द्रीय राज्यमंत्री और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी के सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब थी, किसान और नौजवान सभी परेशान थे, लेकिन सरकार बदलने के बाद यूपी में शिक्षा का स्तर सुधरा है, गुणवत्ता परक शिक्षा सरकारी स्कूलों में नजर आ रही है। इन स्कूलों की स्थिति आज बेहतर हुई है। खेल में युवाओं की प्रतिभा दिखाई दे रही है और सरकार ऐसे युवाओं को आगे लाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने गंगा स्नान के लिए आस्था का सम्मान किया है। ये आस्था की जीत है और जनता का सम्मान है। जयंत ने सपा प्रत्याशी के परिवार को दंगे से जोड़ते हुए गहरा तंज कसा और भ्रष्ट भी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में मोरना शुगर मिल का विस्तारीकरण हो रहा है। किसानों को गन्ने का भाव भी बेहतर मिलेगा।

जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी ने मीरापुर उपचुनाव के लिए दोनों दलों के की वोटर्स के साथ बैठक करते हुए चुनाव की स्थिति को समझने का प्रयास किया और उनको एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिला प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, सांसद राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन सिंह चौहान, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, विधायक राजीव गुम्बर, खतौली विधायक मदन भैया, रालोद वेस्ट यूपी अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, एमएलसी वन्दना वर्मा, एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, प्रभात तोमर, अजीत राठी, पूर्व सांसद कुंर भारतेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, अशोक कंसल, प्रत्याशी मिथलेश पाल सहित दोनों दलों के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-उद्यमियों ने सीएम योगी से मांगी रैपिड रेल

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »