दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व मनाया

मुजफ्फरनगर। सिख समाज ने दशमेश पिता सरबंस दानी गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359 वां प्रकाश पर्व  धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गुरूद्वारा में श्री गुरू ग्रंथ साहिब का दिवान सजाया गया और रागी भाइयों ने गुरूओं की महिमा का गुणगान किया। सोमवार को श्री गुरु सिंह सभा द्वारा सरबंस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359 वां प्रकाश पर्व पर बड़ी धूमधाम के साथ पूर्ण श्र(ा भाव से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा निकट रोडवेज में मनाया गया। इस दौरान श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया व सेक्रेटरी सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी की देखरेख में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें की सर्वप्रथम श्रीखंड पाठ साहिब की समाप्ति प्रातः 9.00 बजे की गई। इसके बाद विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें गुरुद्वारा रुड़की रोड व गुरुद्वारा नुमाइश कैंप के हजूरी रागी जत्था ने कीर्तन किया और गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी कीर्तन करते हुए साध संगत को निहाल किया। इसके पश्चात हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह ने भी गुरु गोविंद सिंह के जीवन और उनके बलिदान तथा उनके पुत्रों की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। ज्ञानी हरजी सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म सन 1666 में पिता गुरु तेग बहादुर व माता गुजरी के घर पटना साहिब में हुआ था। गुरु गोविंद सिंह जी को सरबंस दानी कहा जाता है, क्योंकि गुरु गोविंद सिंह ने देश व धर्म की खातिर अपना सब कुछ निछावर कर दिया था। गुरु गोविंद सिंह शहीद पिता के पुत्र व शहीद पुत्रों के पिता कहलाते हैं। गुरु गोविंद सिंह ने सन 1699 में बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ सजाया और पंज प्यारे की परम्परा की शुरूआत की। इसके पश्चात भाई दलेर सिंह हजूरी रागी गांधी काॅलोनी ने कीर्तन किया व विशेष तौर से भाई बख्शीश सिंह हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर से कीर्तन करने के लिए पधारे, जिन्होंने बहुत ही रसमई कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करा इसके पश्चात श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया ने आई हुई संगतों का धन्यवाद किया और सभी को गुरु पर्व की बधाई दी। इस दौरान सांसद हरेन्द्र मलिक भी श्री गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा रोडवेज पहुंचे और श्री गुरू ग्रंथ साहिब के दिवान के समक्ष मत्था टेकते हुए गुरूओं की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने गुरू गोविन्द सिंह महाराज के जीवन काल और उनके बलिदान को भी नमन करते हुए कहा कि गुरूओं की वाणी से ही मानव का कल्याण संभव है। मुख्य तौर से पधारे हुए प्रशासनिक व राजनीतिक लोगों का श्री गुरू सिंह सभा के पदाधिकारियों के द्वारा स्मृति चिन्ह और शाॅल उढ़ाकर स्वागत व सत्कार किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के सभी सदस्यों द्वारा लंगर वर्ताया गया। इस दौरान सभी संगतों ने पंगत में बैठकर बड़ी श्र(ा के साथ लंगर छका। सभी ने देश और समाज के कल्याण के लिए गुरूओं से प्रार्थना की। इस दौरान गुरूद्वारा रोडवेज में संगत की भारी भीड़ नजर आई और सर्दी के कारण यहां पर चाय का लंगर भी चलाया गया। 

इसे भी पढ़ें:  विद्युत विभाग ने लगाया मेगा कैम्प कई समस्याओं का हुआ समाधान

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  कलाल महासभा मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी मीटिंग आयोजितगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत

Read More »