खतौली पुलिस की शातिर गौकश से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

मुजफ्फरनगर। रविवार की अलसुबह वाहन चैकिंग कर रही पुलिस का एक शातिर गौकश के साथ आमना सामना हो गया। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेरकर बदमाश को चुनौती दी और जमकर सामना किया। इस दौरान पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में पकड़ लिया। उसके पैर में पुलिस फायरिंग के दौरान गोली लगी थी। पुलिस ने शातिर बदमाश के पास से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण और एक बिना नम्बर प्लेट की बाइक बरामद की है। उसको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वो एक मुकदमे में वांछित बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  खेल अधिकारी ने क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र का किया उद्घाटन


एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक खतौली बृजेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम द्वारा गौकशी के अभियोग में वांछित 01 शातिर गौकश अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ तिगाई के जंगल से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। बताया कि थाना खतौली पुलिस सरधन से तिगाई वाले रास्ते पर तिगाई मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल पर सवार 01 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया जिसे रूकने का इशारा किया गया, परन्तु मोटर साईकिल सवार अण्डरपास की तरफ भागने लगा। बाइक असंतुलित होकर गिर गयी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---दुकानदार की गंदी हरकत देख भड़के बालियान, कपिल ने विपक्ष को दी ये नसीहत

बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश जावेद उर्फ चवन्नी पुत्र शाहिद उर्फ रहीश निवासी मौहल्ला इस्लामनगर थाना खतौली घायल हो गया। जावेद वर्तमान में मौहल्ला श्यमानगर थाना लिसाडी गेट जिला मेरठ में रह रहा था। उसके खिलाफ थाना मवाना, दौराला और थाना खतौली में पांच मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। सीएस एक्ट के एक मुकदमे में वो वांछित चल रहा था। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, एसएसआई प्रवीण कुमार शर्मा, उप निरीक्षक अमित चौधरी, विनय शर्मा, हैड कांस्टेबल मुनीश शर्मा, सौरभ कुमार, कांस्टेबल निरोत्तम, अलीम, शौबीर, सुमित शर्मा और सुशील भाटी आदि शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एफडीआर प्रकरण में जांच दल को पत्रावलियां उपलब्ध करायेगी पालिका
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *