PALIKA-टैण्डर खुले नहीं, मच गया पूल का शोर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण कार्यों के टैण्डर अभी पाइपलाइन में ही हैं, लेकिन उनके खुलने से पहले ही कुछ सभासदों ने पूल और अनियमितता होने के आरोप लगाते हुए भारी शोर मचा दिया है। डीएम से की गई उनकी शिकायत भी खुद सवालों के घेरे में आ गई है, क्योंकि जब किसी भी निर्माण कार्य का टैण्डर खुला ही नहीं तो उनको पूल होने की जानकारी किस आधार पर मिल गई है। जिन कामों के टैण्डर में पूल और अनियमितता होने की बात कर जांच की मांग की जा रही है, उनके टैण्डर अभी एक सप्ताह बाद खोले जाने की तैयारी है।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा शहर के सभी 55 वार्डों में सड़क और नाली आदि निर्माण के लिए हरी झण्डी दी गई। निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाये और बोर्ड ने उनको स्वीकृति प्रदान कर दी। ऐसे करीब 202 निर्माण कार्यों के टैण्डर पाइपलाइन में हैं। इन कार्यों के टैण्डरों में मिलीभगत से पूल होने और अन्य अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए गत दिवस सभासद योगेश मित्तल, देवेश कौशिक आदि ने डीएम से शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। योगेश मित्तल का कहना था कि कुछ सभासदों ने अपने चहेते ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए पूल कराते हुए पालिका को राजस्व हानि पहुंचाने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में शहरी सफाई पर किया मंथन

योगेश मित्तल और उनके साथी सभासदों की शिकायत पर पालिका में हलचल मची है। इसी पड़ताल करने पर पता चला कि जिन कार्यों में पूल होने का दावा किया गया है, दरअसल अभी उनके टैण्डर खुले ही नहीं है। पालिका के एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 202 निर्माण कार्यों के टैण्डर प्रक्रियागत हैं। उनको जानकारी मिली है कि कुछ सभासदों ने इसमें पूल होने की शिकायत डीएम से कर जांच की मांग की है। जबकि हकीकत ये है कि जब टैण्डर खुले ही नहीं, तो पूल होने की बात भी कैसे की जा सकती है। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद इन टैण्डरों को अलग अलग स्लॉट में खोलने की तैयारी निर्माण विभाग ने की है। इसके बाद ही टैण्डर में ठेकेदार फर्मों के द्वारा स्टीमेट के आधार पर दिए गये रेट यदि सभी 202 कार्यों में लगभग एक समान प्रतिशत पर पाये जाते हैं तो पूल माना जायेगा। बताया कि किसी भी कार्य के लिए तीन से कम टैण्डर स्वीकार नहीं होंगे। ऐसे में किसी किसी कार्य में चार, पांच और आठ तक टैण्डर आये हैं। जो प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ डीएम से शिकायत

उन्होंने इन कार्यों में पूल जैसी संभावना से फिलहाल इंकार करते हुए कहा कि टैण्डर खुलने के बाद ही सही स्थिति सामने आ जायेगी। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पालिका में भ्रष्टाचार के प्रति हमारी नीति जीरो टोलरेंस की है। निर्माण कार्यों के टैण्डर अभी हुए नहीं हैं, होने बाकी हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और प्रतिस्पर्धी है, किसी ने पूल का प्रयास किया भी है तो अभी किसी को कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है, ऐसे में अनियमितता होने का सवाल नहीं है। हमारी पूरी निगरानी बनी है। हम ये भी अपील करते हैं कि जनता के बीच किसी भी प्रकार का भ्रामक प्रचार कर पालिका की छवि को धूमिल करने से बचना चाहिए। सभी लोग पालिका परिवार के रूप में एकजुट रहकर शहर के विकास में सकारात्मक योगदान प्रदान करें। 

इसे भी पढ़ें:  सीमेंट कारोबारी ने पहले पढ़ी नमाज फ‍िर खुद को गोली मारी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  गांव नरा में भड़के नेताजी, जेई को

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल-numax city!फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  शोक सभा में समाजसेवी प्रमोद कुमार जैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलिइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  गांव नरा में भड़के नेताजी, जेई को दे डाली खुलेआम धमकीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »