एम.जी. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा में कार्यक्रमों ने छोड़ी छाप

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रागण आज दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा- 2024 का धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान विद्यालय प्रांगण हर्ष एवं उल्लास की सतरंगी छटा से परिपूर्ण नजर आया। स्कूल के इस वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से जहां भारत की विविध संस्कृती और सभ्यता के साथ ही काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बहुत ही सुन्दर ढंग से सभी के समक्ष रखा तो वहीं चाणक्य नीति और अलीबाबा 40 चोर पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों ने भी अपनी गहरी छाप छोड़ने का काम किया। नन्हें मुन्ने बच्चों की नृत्य प्रस्तुती सभी को आनंदमयी कर गई।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में सोमवार की शाम दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा-2024 का रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी अनु अग्रवाल के साथ ही एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, मधु गोयल, मेघा गोयल, सुरूचि गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन भीम सेन कंसल, सचिव विकास गोयल, उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल और कमेटी सदस्य वैभव गोयल, पूजा रोहित सिंघल का विद्यालय प्रांगण में पधारने पर प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। सर्वप्रत्थम विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सतरंगी शाम के बीच वार्षिकोत्सव के रंगारंग कार्यक्रमों का दौर छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की महिमा के गुणगान के साथ शुरू हुआ। नन्हें बच्चों ने अतिथियों और अभिभावकों के सम्मान में स्वागत गीत पर मनभावन नृत्य प्रस्तुति दी तो माहौल में आनंद छा गया।

एम.जी. पैनोरमा-2024 के प्रथम दिवस मंचीय प्रस्तुतियों में भारत की विधित संस्कृतियों को सामने रखते हुए अखण्ड भारत का जीवंत चित्रण किया गया। इनमें बारिश की खुशनुमा धार और मौसम की )तुओं का संगीत, अलीबाबा गैंग का रोमांच, चाणक्य की अखण्ड भारत के प्रति गम्भीर सोच का समावेश नजर आया तो वहीं पंजाब की मस्ती भरी संस्कृति और सभ्यता, केरल की लय और गोवा के सांस्कृतिक आकर्षण के संगम के साथ अपनी छाप छोड़ने में सफल नजर आये। भगवान शिव की नगरी काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का दर्शन कराने वाला कार्यक्रम काशी-सर्वप्रकाशिका भी सराहनीय रहा। सभी कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी नृत्य कला और अभिनय शैली की प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन कर प्रशंसा हासिल की। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट को सभी के समक्ष प्रस्तुत करते हुए विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय में वार्षिक परीक्षा, खेलकूद एवं आयोजनों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में सभी बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को इतने विशाल मंच पर नृत्य और नाटकीय प्रस्तुतियों के लिए तैयार करना बड़ी बात है, इसमें इन बच्चों के परिश्रम के साथ ही इसके लिए इनके शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों का समर्पण भी सराहनीय है। उन्होंने विद्यालय के द्वारा अपने वार्षिकोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद की भावना को समर्पित विषयों पर कार्यक्रम का चयन करने के लिए सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही बच्चों को संस्कारवान और राष्ट्र से जुड़ने में सहायता मिलती है। अंत में प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। समारोह का संचालन रितु सिक्का और एंकरिंग जूही मित्तल, हर्ष अग्रवाल, जिया जैन, वृन्दा, हर्षिता और हितिका द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश मोहन एडवोकेट, डॉ. अविनाश रमानी, डॉ. एम.के. बंसल, आलोक स्वरूप, अभिनव स्वरूप, राकेश बिंदल, डॉ. अशोक कुमार, जितेंद्र संगल, डॉ. मृणालिनी अनन्त, सरिता चौधरी, दीपिका चटवाल, दीप्ति प्रकाश, शिल्पा दत्ता, सुखदर्शन सिंह बेदी, हनी सेखो, मनप्रीत सिंह बेदी, राजन अग्रवाल, एडीजीसी विक्रान्त राठी एडवोकेट, सत्यवीर सिंह, विशाल गर्ग, डॉ. पी.के. अग्रवाल, निशा अग्रवाल, अलका गुप्ता, सी ए अजय अग्रवाल, रीना अग्रवाल, प्रो. आर एम तिवारी, विनोद संगल, डॉ. विनीत मिनोचा, प्रिंसिपल वचन सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर शादी बिजली कनेक्शन काटा, वीडियो वायरल

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  18 दिन चली अग्निवीर भर्ती का समापन, सोमवार को सैन्य दल की विदाईजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका से पत्रावलियां गायब होने पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »