मीरापुर उपचुनाव-मिथलेश- सुम्बुल की लड़ाई में चन्द्रखेशर के प्रत्याशी ने सभी को चौंकाया

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए शनिवार को स्थानीय नवीन मंडी स्थल पर मतगणना लगातार जारी है। भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जिलाधिकारी उमेश मिश्र और एसएसपी अभिषेक सिंह लगातार निगरानी बनाये हुए हैं। मतगणना का कार्य निर्विघ्न बेहद तेजी से सम्पन्न कराया जा रहा हैै। आठ राउंड की मतगणना में करीब 70 हजार वोटों की गिनती संपन्न कराई जा चुकी है। करीब 1.15 हजार मतों की गिनती का काम बाकी है।

इसमें भाजपा-रालोद गठबंधन में एनडीए प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल और सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के बीच ही मुकाबला बना हुआ है, लेकिन यह लड़ाई जितनी एकतरफा दिखाई दे रही है, उसमें नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी काशीराम के प्रत्याशी जाहिद हुसैन के प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया है। यहां पर औवेसी के प्रत्याशी को दमदार माना जा रहा था, लेकिन रालोद और सपा के बाद आसपा प्रत्याशी ने जोर दिखाया है। बसपा प्रत्याशी शाहनजर अभी तक हुई मतगणना में कोई खास असर नहीं दिखा पाये और जैसा ही चुनाव प्रचार के दौरान हाथी बेदम नजर आया था, वैसा ही परिणाम भी सामने आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  भैंसी में बस से कुचलकर युवक की मौत पर हंगामा

आठ राउंड की गिनती में बसपा प्रत्याशी को एक हजार मत भी प्राप्त नहीं हो पाये थे। आठ राउंड की मतगणना तक एनडीए प्रत्याशी मिथलेश पाल ने 35364 मत प्राप्त किये थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी के रूप में सपा की सुम्बुल राणा को 17083 मत ही मिले। वो इस मुकाबले में रालोद प्रत्याशी से 18281 मतों के अंतर से पीछे चल रही थी। आसपा के जाहिद हुसैन ने 9962 मत प्राप्त कर सभी को हैरत में डाल दिया। एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशण राणा 3286 मतों के साथ चौथे और बसपा के शाहनजर 774 मत लेकर पांचवें स्थान पर बने हुए थे।

बसपा के मुकाबले आसपा प्रत्याशी के प्रदर्शन ने एक बार फिर से दलित वोटरों पर बसपा की पकड़ को कमजोर साबित किया है। यह चन्द्रशेखर के दलित मुस्लिम समीकरण की भविष्य में मजबूती का भी संकेत दे रहा है। मिथलेश पाल और सुम्बुल राणा के बीच चल रहे जीत और हार के इस संघर्ष में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सपा को ही एकतरफा वोट मिलता नजर आ रहा है, लेकिन रालोद प्रत्याशी मिथलेश एक बड़ी बढ़त बना चुकी है। अभी करीब 16 राउंड की मतगणना का कार्य बाकी है। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा, लूट का सामान बरामद

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »