सपा प्रत्याशी सुम्बुल को सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया जा रहा हैः जिया चौधरी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के नेताओं को पुलिस और प्रशासन के सहारे डराने और धमकाने के आरोप लगाते हुए सपा नेताओं ने मीरापुर उप चुनाव में सपा की प्रत्याशी सुम्बुल राणा के खिलाफ मुकदमा पुलिस और प्रशासन पर सत्ता के दबाव को साफ बता रहा है, क्योंकि जिस गाड़ी में, स्थान पर या काफिले में वो शामिल नहीं रही, उसको लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोप है कि सपा समर्थकों को डराकर सपा प्रत्याशी का एजेंट बनने से भी रोका जा रहा है। जबकि सत्ता पक्ष की प्रत्याशी मिथलेश पाल के काफिले में बिना अनुमति के कितनी गाड़ियां चल रही है, कितनी सभा हो रही हैं, इसके लिए भी पुलिस और प्रशासन को अपनी आंख खोलकर काम करना चाहिए।

गुरूवार को महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष जिय चौधरी ने कहा कि मीरापुर उप चुनाव में सत्ता का बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है। सभा में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झूठ की राजनीति करके एक महिला के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाकर गये। सीएम योगी सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा को अपराधी बताते हैं, क्या सुम्बुल अपराधी हैं, जनता सभी कुछ जानती है। कादिर राणा के घर से हथियारों का जखीरा कब बरामद हुआ, ये भी झूठ बोला गया। सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन काम कर रहा है। सपा नेताओं और अब सपा प्रत्याशी पर गलत ढंग से सोची समझी साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कर दबाव बनाने का काम किया जा रहा है। जिस गाड़ी में सपा प्रत्याशी थी भी नहीं, न कार उनके नाम थी, उसको लेकर उनके खिलाफ मुकदमा हुआ है। अब तक पांच मुकदमे इस प्रकार से दर्ज किये जा चुके हैं। हमने निर्वाचन आयोग, जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र भेजकर इस सम्बंध में शिकायत करते हुए निष्पक्ष रहने का आग्रह किया है। आज सपा के समर्थकों को डराया और धमकाया जा रहा है। सपा प्रत्याशी का एजेंट बनने से रोकने के लिए उनको नोटिस भेजे जा रहे हैं, मुचलकों में पाबंद किया जा रहा है। एक दहशत का वातावरण बनाया जा रहा है। जबकि सत्ता पक्ष की प्रत्याशी मिथलेश पाल द्वारा की जा रही बिना अनुमति की सभा और उनके काफिले में चल रही बिना अनुमति की गाड़ियों को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई। अन्य दलों के किसी भी समर्थक या नेता व कार्यकर्ता को बचाया जा रहा है। सपा समर्थकों के वाहनों को भी जबरन कब्जे में लेकर थानों में खड़ा कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एनएसए की लापरवाही से कबाड़ हुए पालिका के 10 लाख

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि मीरापुर क्षेत्र में सरकार के मंत्री सरकारी गाड़ी में पुलिस एस्कॉर्ट के साथ घूमकर प्रचार कर रहे हैं। उनकी कोई अनुमति नहीं है। आठ-दस मंत्रियों को प्रचार में लगाया गया है। वो आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। हमने करीब 132 अलग अलग प्रकरणों में शिकायत निर्वाचन आयोग और जिलाधिकारी से की जा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। हमारे गठबंधन को मिल रहे जनसमर्थन के कारण सत्ता पक्ष में बौखलाहट है। सपा प्रत्याशी सुम्बुल को साजिश के तहत टारगेट किया है। प्रेसवार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव रूद्रसैन चौधरी, पूर्व विधायक हस्तिनापुर योगेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी,पूर्व मंत्री राजकुमार यादव,कंाग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, हस्तिनापुर से पूर्व विधायक योगेश वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष ईलमसिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता पर भाकियू ने बिजली घर घेरा

36 बिरादियां सुम्बुल के साथ, जनता देगी साजिश का जवाबः राजकुमार यादव

मुजफ्फरनगर। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि सत्ता के दबाव में पुलिस और प्रशासन सपा नेताओं और प्रत्याशी को साजिश के तहत फंसा रहा है। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के पक्ष में 36 बिरादियों का समर्थन पार्टी को मिल रहा है, इसी कारण सीएम योगी से लेकर पूरी भाजपा परेशान है। मीरापुर की जनता इन साजिशों का जवाब अपने वोट से देगी। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप लाई 248 करोड़ रुपये का बजट

Also Read This

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »