विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने साबित की अपनी प्रतिभा

मुजफ्फरनगर। 52 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का जिला स्तरीय आयोजन सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में हुआ, जिसमें जनपद के 89 माध्यमिक विद्यालयों के 256 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य सोहन पाल, सुनील शर्मा, डा. विकास कुमार व प्रधानाचार्या मोनिका द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाचार्य डा. विकास कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी था, जिले के बाल वैज्ञानिकों ने भोजन,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, यातयात एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय माडलिंग एवं कंप्यूटेशनल सोच,कचरा प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन आदि सामयिक विषयों पर जूनियर व सीनियर वर्ग में अपने क्रियाशील व स्थिर माडल का प्रदर्शन किया।

डा. विकास कुमार ने कहा कि आज का युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है। हमारी दिनचर्या से लेकर वैश्विक चुनौतियों तक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी हर जगह हमारे साथ हैं। इनका उपयोग हमारी जिंदगी को बेहतर बनाने और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में हो सकता है। प्रधानाचार्य सोहन पाल ने कहा कि सतत भविष्य का मतलब है ऐसी दुनिया जहां हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधन सुरक्षित रहें। विज्ञान और प्रौद्योगिकी इस सतत भविष्य को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता कमल मित्तल ने अजय राय को भेंट किया मुजफ्फरनगर का गुड

प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने कहा कि जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एक ऐसा मंच है जहां हम सभी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखा सकते हैं। इस प्रदर्शनी में भाग लेकर हम न केवल अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं। प्रधानाचार्या मोनिका ने कहा कि सभी शिक्षकों को अपनी कक्षा में प्रयोगात्मक कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए जिससे सभी विद्यार्थी नित नव प्रयोग करके खेल खेल में अपने विषय में पारंगत होंगे। सतत स्वास्थ्य एवं भविष्य के लिए श्री अन्न विषय पर व्याख्यान प्रतियोगिता में जाह्नवी, मोहम्मद जैद, खुशी शर्मा व रिंकल ने अपने अपने वर्गाे में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में शिवम्,नंदनी अग्रवाल, शारिक, हार्दिक,आयुषी,कृतिका, अफ़्फान, सोफिया, खुशी शर्मा, नव्या, आरव सैनी, आरोही शर्मा ने अपने अपने उप विषयों में प्रथम तथा वंशिका, उर्मी, जैनब, इमामा फातिमा, सिमरन, कीर्ति, अंतरा, सुमित, आदित्य कुमार, आरती, इमानिया व स्वाति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आर्यन कश्यप, फिजा, मंतशा, अर्चना शर्मा, सुहाना, पूर्वा पंवार, जाह्नवी ने अपने अपने उप विषयों में प्रथम तथा साहिल, शगुन गोयल, शिफा, आदित्य कुमार, विदिती पंवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर चयनित सभी बाल वैज्ञानिक 11 नवम्बर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर में प्रतिभाग करेंगे। अखिल सिंह राठौर, पारुल, योगेश कुमार, जब्बास खान, वरिता रानी, देवराज चौहान, संजीव कुमार, जावेद आलम, पूजा गोस्वामी, प्रमोद कुमार, प्रियंका सिंघल, मोनिका, मोहित शर्मा, अनिल कुमार निर्णायक मंडल में रहे। भूपेन्द्र कुमार, अभिषेक गर्ग, दिशा चौधरी, सुधा उपाध्याय, सीमा सिंघल, शैली शर्मा, नेहा पुंडीर, गुलशन आदि का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  जिले में पांच मंत्री, फिर भी वारदात कर गए बेखौफ बदमाश

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रतिबंधित दवाईयों के साथ नशे के पांच सौदागर गिरफ्तारजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »