विशु तायल की गुंडई में फंसे उद्यमी के पिता

मुजफ्फरनगर। जनपद के चर्चित युवा उद्यमी विशु तायल के खिलाफ नई मंडी पुलिस ने दूसरा मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मुकदमे की खास बात यह है कि इसमें विशु तायल के साथ ही उनके पिता को भी नामजद किया गया है। बुधवार को विशु तायल की एक नई वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वो रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करते दिख रहे थे तो वहीं एक युवक को बंधक बनाकर प्रताड़ित भी कर रहे थे, इसी वीडियो को संज्ञान लेकर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में सीओ मंडी जांच कर रही हैं।

बंधक बनाकर पीटने, आपराधिक रूप से धमकाने का केस

अपनी रंगीन मिजाज के कारण अक्कर ही लोगों के बीच चर्चा का करण बनने वाले श्री राम ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक युवा उद्यमी विशु तायल इन दिनों हथियारों, लाठी-डंडों और बाउंसर के बल पर की जा रही खुली गुंडागर्दी को लेकर विवादों में बने हुए हैं। अपनी कंपनी में कार्यरत वाहन चालकों का उत्पीड़न करने, उनको बंधक बनाने और धमकी देने के साथ ही हथियारों का खुला प्रदर्शन करने के आरोप पर लगे हैं और इसके लिए कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल भी हुए। इसमें एक चालक मनोज यादव निवासी कानपुर की तहरीर पर नई मंडी थाने पर विशु तायल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है तो अब पुलिस ने बुधवार को वायरल हुई नई वीडियो का संज्ञान लेकर विशु तायल और उनके पिता प्रवीण तायल के खिलाफ बीएनएसी की धारा 127(2) और 351(2) मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर बंधक बनाने और आपराधिक रूप से धमकी देने के साथ ही आयुध अधिनियिम की धारा 30 के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

इसे भी पढ़ें:  किसान मोर्चा ने हिंदू संगठनों के खिलाफ उगली आग, कहा-नहीं खुलेगा कोई नया रास्ता

विशु के पिता के नाम है रिवाल्वर का लाइसेंस, आर्म्स एक्ट में मुकदमा

थाना नई मंडी के उप निरीक्षक राजकुमार बालियान की तहरीर पर ये नया मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआई राजकुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि 28 मई को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का अवलोकन करते हुए संज्ञान लिया गया। इसमें एक व्यक्ति रिवाल्वर से फायर करते हुए दिखाई दे रहा है। उसी वीडियो में एक व्यक्ति को जबरदस्ती डरा धमकाकर दबाव में लेकर कमरे में बंधक नाकर कान पकड़कर उठक बैठक कराये जाने के तथ्य भी प्रकाश में आये हैं। एसआई के अनुसार इस वायरल वीडियो की जांच की गई तो यह नई मंडी थाना क्षेत्र का होना पाया गया। प्राथमिक जांच में रिवाल्वर से फायर करने वाले व्यक्ति की पहचान विशु तायल पुत्र प्रवीण तायल निवासी द्वारिकापुरी मोड, भोपा रोड के रूप में हुई, विशु श्रीराम ट्रांसपोर्ट भोपा रोड का मालिक है। फायरिंग में प्रयुक्त रिवाल्वर जांच में लाइसेंसी पाया गया है, लेकिन इसका लाइसेंस विशु के पिता प्रवीण के नाम पंजीकृत है। एसएचओ मंडी इंस्पेक्टर दिनेश बघेल ने बताया कि मामले में विशु तायल और उसके पिता प्रवीण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की विवेचना एसआई शुभम चौहान को सौंपी गई है। वहीं विशु तायल की वीडियो वायरल से जुड़े सभी प्रकरणों की जांच सीओ मण्डी रूपाली राय कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता का संदेश लेकर निकली चेरपर्सन, मंत्री ने भी किया जागरुक

ओरैया में भी विशु तायल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश जनपद औरैया में भी चर्चित उद्यमी विशु तायल के खिलाफ बुधवार को एक नया मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहां पर आबकारी विभाग ने विशु तायल के ट्रांसपोर्ट कंपनी का एक टैंकर लावारिस अवस्था में पकड़ा, जिसमें शीरा भरा हुआ मिला है। इसको लेकर आबकारी विभाग ने उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराकर टैंकर को सीज करा दिया है।

हाईवे पर लावारिस खड़ा मिला विशु की कंपनी का टैंकर, 529 कुंतल शीरा बरामद

सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के थाना औरैया में विशु तायल के खिलाफ उत्तर प्रदेश शीरा नियंत्रण अधिनियम 1664 की धारा 8 और धारा 11 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा औरैया के आबकारी निरीक्षक मोहम्मद शकील खान द्वारा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे में उपनिरीक्षक शकील खान ने बताया कि टैंकर संख्या यूपी 12 सीटी 7888 में 529 कुंतल शीरा ले जाया जा रहा था, इसकी सूचना पर फौजी ढाबे पर जाकर चेक किया गया तो इस टैंकर में श्री राम इंडस्ट्रीज संजय मार्ग, साउथ भोपा रोड, नयी मंडी मुजफ्फरनगर के नाम के कागज मिले। उन्होंने बताया कि टैंकर की जांच की गई, तो पता चला कि ये टैंकर मुजफ्फरनगर निवासीकृतज्ञ तायल के नाम पंजीकृत है। आपको बता दें कि विशु तायल का ही असली नामकृतज्ञ तायल है।

इसके बाद तज्ञ तायल उर्फ विशु तायल के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 394 दर्ज कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि यह टैंकर विशु तायल की कंपनी जयपुर से आ रहा था, लेकिन इसको ले जाया कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिली है। ओरैया आबकारी टीम ने शीरे के सैंपल लेकर भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। ओरैया में आबकारी टीम को बुधवार की शाम हाईवे पर शीरा भरा एक टैंकर खड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, निरीक्षक पदम प्रकाश व भगवान बक्श मौके पर पहुंचे। इसके बाद फौजी होटल पर जानकारी करते हुए टैंकर पकड़ा। चालक व क्लीनर मौके पर नहीं मिले। टैंकर की केबिन में कागजात खंगालने पर पता चला कि यह शीरा है। चालक व क्लीनर के भागने पर आबकारी टीम ने आशंका जताई कि कहीं यह शीरा कच्ची शराब निर्माण के लिए जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  घरेलू कलह में भाजपा नेता की भाभी ने लगाई फांसी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *