देवबंद में मंदिर गए भाई-बहन के शव मिलने से सनसनी

देवबंद। भायला गांव में दो परिवारों की दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। घर से मंदिर गए भाई-बहन के शव सड़क किनारे पड़े मिले। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देवबंद-बड़गांव मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण तांत्रिक क्रिया के चलते दोनों की हत्या करने का शक जता रहे हैं जबकि पुलिस इसे सड़क हादसे मानकर चल रही है।

भायला गांव निवासी देव सिंह उर्फ भीम का पुत्र करण ;11द्ध गुरुवार की शाम अपने चाचा की सात वर्षीय बेटी अवनी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर में पूजा करने गया था, लेकिन उसके बाद ये दोनों ही बच्चे घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने गांव वालों के साथ उनकी तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। जंगल और श्मशान घाट में उनको ढूंढा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात तलाश में जुटे गांव के ही एक युवक को घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर करण सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा मिला, जबकि उससे कुछ दूरी पर एक खाई में अवनी का शव पड़ा था। करण के एक पैर और हाथ की हड्डी कई जगह से टूटी थी और पैर पर लंबा कट लगा हुआ था। जबकि सिर से भी खून बह रहा था। अवनी के सिर से भी खून बह रहा था।

जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों ने तांत्रिक क्रिया में बच्चों की हत्या किए जाने की शक जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने देवबंद-बड़गांव मार्ग पर जाम लगा दिया। देर रात तक भी पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी वहां नहीं पहुंचा, काफी समय बाद एसडीएम दीपक कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। दोनों बच्चों की परिजन महिलाएं सड़क के बीच बैठकर विलाप करती रहीं। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। किसी तेज गति वाहन ने दोनों को टक्कर मारी, जिससे वह दूर जाकर गिरे। फोरेंसिक टीम ने मौके से जो सबूत जुटाए हैं, वे हादसे की और ही इशारा कर रहे हैं। बच्चों के शरीर पर वाहन के टायरों के निशान मिले हैं और शरीर की कुछ हड्डियां भी टूटी हैं। अधिकारियों का कहना है यह हत्या है या हादसा जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें:  दद्दो गैंग के शातिर ने एसटीएफ को मुजफ्फरनगर तक दौड़ाया

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ गंगा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सतीश चंद गोयल अध्यक्ष बनेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी महासंघ ने दी हड़ताल की चेतावनीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  दद्दो गैंग के शातिर ने एसटीएफ को मुजफ्फरनगर तक

Read More »