भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल ने रोशन की गरीबों की दीपावली

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी परिवार से नाता रखने वाली भाजपा नेत्री और समाज सेविका ममता अग्रवाल ने हर बार की भांति इस बार भी पंच पर्व दीपोत्सव के अवसर पर समाज को त्योहार का असली संदेश देते हुए उनको जरूरमंद लोगों के साथ पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया। ममता अग्रवाल द्वारा जहां शहर की मलिन बस्ती में पहुंचकर अपनी टीम के साथ गरीबों को दीपावली पर प्यार और उपहार बांटते हुए गरीबों की दीपावली को भी रोशन करने का प्रयास किया तो वहीं उनके द्वारा प्राईमरी स्कूल में पहुंचकर बच्चों के साथ दीये जलाकर, मिठाई खिलाकर और उपहार देकर दीपावली के पर्व के उद्देश्य को सार्थकता प्रदान करने का काम किया।

मूलचंद रिसोर्ट की डायरेक्टर और समाज सेविका ममता अग्रवाल गैर सरकारी संगठन खुशी हर पल चलाती हैं। वो अपने इस एनजीओ के माध्यम से पिछले कई वर्षों से गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही है। इसके लिए उनके द्वारा प्राईमरी विद्यालय में बच्चों को शिक्षित करने के लिए हमेशा ही सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। वहीं बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए उनके द्वारा तीन शिक्षिकाओं को भी रखा हुआ है। साथ ही वो हर त्योहार और पर्व तथा अन्य कार्यक्रम इन बच्चों के साथ मनाती नजर आती हैं। इस दीपावली पर भी ममता अग्रवाल ने रुड़की रोड स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर गरीबों की दीपावली को रोशन करने का काम किया। उन्होंने यहां पर महिलाओं और बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इन महिलाओं को दीपक और भगवान गणेश व लक्ष्मी जी की मूर्तियां भेंट की। मिठाई के साथ ही उपहार भी बांटे। वो घर घर जाकर सभी से मिलीं और दीपावली की बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  BHARAT BAND-कोटा काटने पर कलेक्ट्रेट में दलितों का हंगामा


इस अवसर पर ममता अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही समाजिक उत्थान का रास्ता खोलती है। हमारा प्रयास यही है कि सभी को शिक्षा का अवसर मिले। इसके लिए वो कई वर्षों से इस मलिन बस्ती में आकर यहां के परिवारों के बच्चों और खासकर लड़कियों की शिक्षा के लिए काम कर रही हैं, क्योंकि एक लड़की दो परिवारों को संवारने का काम करती है। लड़की शिक्षित होगी तो वो अपनी मायका और ससुराल दोनों को संवारने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो सकेगी। ममता अग्रवाल ने बताया कि इस मलिन बस्ती के बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए वो लगातार प्रयासरत हैं। मलिन बस्तियों से बच्चों को निकालकर स्कूलों में भिजवाने के लिए वो एक सामाजिक सेतु बनकर कार्य कर रही हैं। मलिन बस्ती में ही उनके द्वारा एक विद्यालय चलवाया है। इसका पूरा खर्च वो स्वयं अपनी टीम के साथ मिलकर वहन कर रही हैं। उन्होंने दर्जनों परिवारों को दीपावली के उपलक्ष में मिठाई वितरित की और सभी से आग्रह किया कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। उनके साथ इस अवसर पर उनकी सहयोगी के रूप में लवली अरोरा और अन्य लोग भी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे सहारनपुर का दौरा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार के संघर्ष विराम से देश की जनता निराशः ललित मोहनगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »