दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम

मुजफ्फरनगर। सोमवार रात बागोवाली मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों के चिराग बुझ गए। आमने-सामने हुई बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में सीटू और हिमांशु त्यागी उर्फ मोहित की मौत हो गई। हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया, जबकि इकलौते बेटे हिमांशु की मौत से उसके परिवार को कोहराम मचा नजर आया।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बागोवाली मार्ग पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सीटू पुत्र )षिपाल (28 वर्ष) निवासी रंडावली, पुरकाजी और हिमांशु त्यागी उर्फ मोहित (30 वर्ष) निवासी बेहड़ा आस्सा, थाना सिखेड़ा के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बागोवाली सिसौना कट के पास रात करीब 8 बजे संकरे रास्ते पर तेज रफ्तार से आ रही दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सीटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशु को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया गया कि हादसे में हिमांशु का एक पैर घुटने से अलग हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाही

हिमांशु त्यागी उर्फ मोहित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता नरेश उर्फ गुल्लू त्यागी किसान हैं, जबकि घर में केवल बड़ी बहन प्रीति त्यागी है। हिमांशु भोपा रोड स्थित एक पेस्टीसाइड कंपनी में कार्यरत था और खेती में भी पिता का सहयोग करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार को सुबह वह ‘माता पूजन’ के बाद ड्राइविंग लाइसेंस में सुधार कराने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार चिंतित था, लेकिन रात को उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दूसरा मृतक युवक सीटू, जो एक फैक्ट्री में कार्य करता था, काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। उसके असमय निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र बघेल ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर के संघर्ष को मुजफ्फरनगर का नमन

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भारत को तुर्की जैसे देशों से सभी

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »