पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्रेम विहार में किया ओपन जिम का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के मौहल्ला प्रेम विहार में ओपन जिम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले छह वार्डों में आठ सड़कों सहित विभिन्न नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण किया, इस दौरान अनेक स्थानों पर सभासदों स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने जनता के बीच संवाद स्थापित किया और कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। इस दिशा में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना उनकी पहली जिम्मेदारी है।


नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्य जनता को समर्पित करते हुए उनका लोकार्पण किया। उन्होंने शहर के छह वार्डों में आठ सड़कों सहित एक वार्ड में ओपन जिम और अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें इनमें प्रेम विहार, सहावली, अलमासपुर, कच्ची सड़क, उत्तरी रामपुरी और मौहल्ला गऊशाला नदी रोड में विकास कार्य कराये गये।
वार्ड 14 में सभासद राखी राहुल पंवार के वार्ड में करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से ओपन जिम, दो सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट और फुटपाथ निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वार्ड 40 में सभासद कुसुमलता पाल और भाजपा उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल व स्थानीय लोगों के साथ गाजावाली पुलिया के पास करीब 8 लाख रुपये से आरसीसी नाली और सीसी सड़क, वार्ड 38 में सभासद मरजुबाना व फकरूदीन त्यागी के साथ पंचायती स्कूल सरवट में करीब 10 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क, वार्ड 28 में सभासद मोहित मलिक के साथ मौहल्ला गऊशाला नदी रोड पर करीब 17 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य, वार्ड दो सहावली के मौहल्ला फूलनगर में सभासद बबली व सुन्दर सिंह के साथ करीब पांच लाख रुपये की सड़क, वार्ड एक अलमासपुर में सभासद राजेश देवी व ललित कुमार के साथ करीब 58 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड 15 उत्तरी रामपुरी में सभासद सुनीता व प्रमोद अंबेडकर के साथ करीब छह लाख रुपये की लागत से तैयारी सीसी सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिया।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज की नींव होते हैं, इसलिए शहरवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए ओपन जिम स्थापित करने के साथ ही शहर को बिना भदेभाव के प्राथमिकता के आधार पर विकसित बनाने का प्रयासा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर के सभी वार्डों में विकास की गति को संतुलित रखा जाएगा, ताकि किसी क्षेत्र की उपेक्षा न हो। पालिकाध्यक्ष ने अपील की कि नगरवासी भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि केवल नगर पालिका के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई नामजद

Also Read This

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में टोंटी चोरी से हाहाकार, समाजसेवियों ने फूंका विरोध का बिगुलगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटाइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »